लाइव न्यूज़ :

बंगाल में काम कर रहा है अमित शाह का मैनेजमेंट, टीएमसी को लगा बड़ा झटका

By विकास कुमार | Updated: January 9, 2019 17:07 IST

मुस्लिम चेहरा होने के कारण सौमित्र खान के आने से भारतीय जनता पार्टी को राज्य में मजबूती मिली है. हाल ही में आये कई सर्वे में ये बात सामने आई है कि बंगाल में भाजपा की राजनीतिक स्थिति इस बार सुधर सकती है और पार्टी को 10-15 सीटें मिल सकती है.

Open in App

लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को झटका लगा है. पार्टी के सांसद सौमित्र खान दिल्ली में धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. अमित शाह ने बंगाल में हाल के दिनों में अपनी सक्रियता बढ़ाई है, जिसका असर टीएमसी को इस झटके के रूप में मिला है. सौमित्र खान जब बीजेपी की सदस्यता ले रहे थे उस दौरान मुकुल रॉय भी मौजूद थे. 

लोकसभा चुनाव से पहले अमित शाह बंगाल में पार्टी के जनाधार को बढ़ाना चाहते हैं. रथ यात्रा को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले को लेकर बीजेपी ने नाराजगी जताई थी. ममता बनर्जी ने भी आरोप लगाया था कि भाजपा उनके राज्य में दंगा कराना चाहती है ताकि चुनाव से पहले वोटों का ध्रुवीकरण किया जा सके.

मुस्लिम चेहरा होने के कारण सौमित्र खान के आने से भारतीय जनता पार्टी को राज्य में मजबूती मिली है. हाल ही में आये कई सर्वे में ये बात सामने आई है कि बंगाल में भाजपा की राजनीतिक स्थिति इस बार सुधर सकती है और पार्टी को 10-15 सीटें मिल सकती है.

 

अमित शाह ने राज्य में 23 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए वे लगातार कोशिशें कर रहे हैं. ममता बनर्जी को पार्टी लगातार निशाने पर ले रही है. 

मुकुल रॉय भी भाजपा में शामिल होने से पहले टीएमसी का हिस्सा थे और पार्टी के एक मजबूत नेता थे. सौमित्र खान को भाजपा में लाने के पीछे उनका ही दिमाग बताया जा रहा है.

 

टॅग्स :ममता बनर्जीटीएमसीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह