लाइव न्यूज़ :

"....घर में पैसा रखने में क्या हर्ज है?," टीएमसी विधायक जाकिर हुसैन के यहां से 10 करोड़ से अधिक की करेंसी मिलने पर बोले पार्टी सांसद

By रुस्तम राणा | Updated: January 13, 2023 16:09 IST

टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने आयकर विभाग की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक प्रतिशोध है। टीएमसी विधायक जाकिर हुसैन को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का मौका दिया गया होगा लेकिन वे सिर्फ उनकी छवि खराब कर रहे हैं, यह अनैतिक और शर्मनाक है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि यदि भाजपा नेताओं के यहां रेड किया जाए तो उनके घरों से इससे भी ज्यादा नकदी बरामद होगीपार्टी के सांसद शांतनु सेन ने आयकर विभाग की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बतायाबोले- अगर एक व्यापारी अपना टैक्स सही से देता है तो अपने घर में पैसा रखने में क्या हर्ज है?

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक जाकिर हुसैन के पास से नोटों का पहाड़ (10 करोड़) मिलने पर टीएमसी सांसद की ओर से प्रतिक्रिया आई है। सांसद ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। पार्टी सांसद शांतनु सेन ने शुक्रवार को इस मामले में कहा कि अगर एक व्यापारी अपना टैक्स सही से देता है तो अपने घर में पैसा रखने में क्या हर्ज है? साथ ही उन्होंने कहा कि यदि भाजपा नेताओं के यहां रेड किया जाए तो उनके घरों से इससे भी ज्यादा नकदी बरामद होगी। 

पार्टी के सांसद ने आयकर विभाग की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक प्रतिशोध है। टीएमसी विधायक जाकिर हुसैन को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का मौका दिया गया होगा लेकिन वे सिर्फ उनकी छवि खराब कर रहे हैं, यह अनैतिक और शर्मनाक है।

बीते गुरुवार को आयकर विभाग ने मुर्शिदाबाद, कोलकाता शहर और राष्ट्रीय राजधानी में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री जाकिर हुसैन के कार्यालयों और आवास परिसरों से भारी मात्रा में करेंसी नोट जब्त किए हैं। मुर्शिदाबाद से विधायक के घर से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 10.90 करोड़ रुपये की नकदी मिली है। 

टॅग्स :टीएमसीपश्चिम बंगालआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब