लाइव न्यूज़ :

भाषण चोरी के आरोपों पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का पलटवार, कहा- सच्चाई साहेब को चुभ गई!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2019 18:19 IST

महुआ मोइत्रा ने कहा कि जिस लेख की चोरी के आरोप लग रहे हैं उसके लेखक ने ही साफ कर दिया है कि भाषण चोरी का नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्दे महुआ मोइत्रा संसद में दिए अपने पहले ही भाषण के चलते सुर्खियों में हैं। कुछ लोग उनके भाषण की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोगों ने उनके भाषण को चोरी का बताया है।

तृणमूल कांग्रेस की नवनिर्वाचित सांसद महुआ मोइत्रा संसद में दिए अपने पहले ही भाषण के चलते सुर्खियों में हैं। महुआ मोइत्रा के 10 मिनट के भाषण को लोग काफी पसंद कर रहे हैं जिसमें उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार पर देश को फासीवाद की तरफ ले जाने का आरोप लगाया।

मोहुआ के भाषण पर चोरी का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया, 'जो लोग महुआ मोइत्रा के भाषण पर तालियाँ पीट रहे थे उन्हें जानना चाहिए कि वो शब्द उन्होंने कहाँ से चुराए थे। संसद में एक अमेरिकी वेबसाइट से चुराया भाषण देने पर उनके ख़िलाफ़ कार्यवाही होनी चाहिए।'

महुआ मोइत्रा ने इस पर पलटवार किया है। उन्होंने आर्टिकल के लेखक का एक ट्वीट दिखाते हुए कहा कि वो खुद बोल रहे हैं कि मेरा आर्टिकल चुराने की बात गलत है। हर देश में ऐसे बेहूदा दक्षिणपंथी होते हैं। महुआ मोइत्रा ने ट्वीट करके साफ किया कि उनका भाषण चोरी का नहीं है। भाषण की सच्चाई साहेब को चुभ गई है इसलिए वो सच को डिस्क्रेडिट करने में लग गए हैं।

गौरतलब है कि संसद में पहली बार बोलते हुए महुआ ने सात संकेतों का जिक्र किया और अमरीका के 'होलोकॉस्ट मेमोरियल म्यूज़ियम' की मेन लॉबी में साल 2017 में प्रदर्शित एक पोस्टर का हवाला दिया। जर्मनी में 1940 के दशक के दौरान नाज़ी हुकूमत के तहत यहूदियों की सामूहिक हत्या को याद करने के लिए बने मेमोरियल म्यूज़ियम में 2017 में लगाए गए पोस्टर में फासीवाद के शुरुआती संकेतों की सूची छपी है।

टॅग्स :टीएमसीमहुआ मोइत्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?