लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी को फिर से झटका, TMC के एक विधायक सहित 13 पार्षद बीजेपी में होंगे शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2019 16:07 IST

लोकसभा चुनाव-2019 के नतीजे आने के बाद तृणमूल कांग्रेस के तीन विधायक और 50 से अधिक पार्षद बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इसके अलावा सीपीएम के एक विधायक भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी में शामिल होने वाले विधायकों में मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांशु रॉय भी शामिल हैं। पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में  तृणमूल कांग्रेस को 22 सीटें मिली हैं जबकि बीजेपी ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की। 

लोकसभा चुनाव-2019 के बाद लगातार तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। बीजेपी में आज (17 जून) को भी तृणमूल कांग्रेस का एक विधायक और 12 पार्षद शामिल होने वाले हैं। नौपारा विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के विधायक सुनील सिंह और पार्टी के 12 पार्षद बीजेपी में शामिल होने के लिए दिल्ली आये हुए हैं। विधायक सुनील सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'पश्चिम बंगाल की जनता को सबका साथ और सबका विकास चाहिए। केन्द्र में मोदी जी की सरकार है और पश्चिम बंगाल में भी हम मोदी जी की सरकार बनाना चाहते हैं।' 

लोकसभा चुनाव-2019 के नतीजे आने के बाद तृणमूल कांग्रेस के तीन विधायक और 50 से अधिक पार्षद बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इसके अलावा सीपीएम के एक विधायक भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। 

बीजेपी में शामिल होने वाले विधायकों में मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांशु रॉय भी शामिल हैं। शुभ्रांशु को टीएमसी पार्टीविरोधी गतिविधियों के आरोप में पहले ही सस्पेंड कर चुकी है। इसके अलावा टीएमसी के तुषारकांति भट्टाचार्जी और सीपीएम के विधायक देवेंद्र रॉय भी शामिल हैं। 

बीजेपी में शामिल होने के बाद शुभ्रांशु रॉय ने कहा था, ''अब मैं खुलकर सांस लूंगा। तृणमूल में कई लोगों का दम घुट रहा है।'' पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय ने लोकसभा चुनाव-2019 के नतीजों के बाद कहा था, जिस तरह लोकसभा चुनाव 2019 सात चरणों में हुआ है ठीक उसी तरह सात चरणों में टीएमसी के नेता बीजेपी में शामिल होंगे। पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में  तृणमूल कांग्रेस को 22 सीटें मिली हैं जबकि बीजेपी ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की। 

टॅग्स :टीएमसीममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह