लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी के भतीजे का बीजेपी पर तंज, कहा- अब कम हो गई जय श्री राम' की टीआरपी

By स्वाति सिंह | Updated: June 5, 2019 10:56 IST

बीजेपी ने सोमवार को कहा था कि पश्चिम बंगाल में उसके नारे 'जय श्री राम' और 'जय महा काली' होंगे और पार्टी तब तक राज्य में प्रचार करेगी जब तक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार को सत्ता से बाहर नहीं कर देती।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने राज्य के लिए अपने नारों की सूची में 'जय महा काली' ऐसे समय में शामिल किया हैटीएमसी ने बीजेपी पर बाहरी लोगों की पार्टी होने का आरोप लगाया जो बंगाल की संस्कृति नहीं समझते। 

तृणमूल कांग्रेस नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब बीजेपी के 'जय श्री राम' टीआरपी कम हो गई है।

अभिषेक बनर्जी ने कहा 'लोगों ने मुझे बताया कि दिलीप घोष ने 'जय श्री राम' के नारे के साथ-साथ 'जय माँ काली' के नारे लगाने को कहा है। क्योंकि राम की टीआरपी कम हो गई है। वो (बीजेपी) धर्म को राजनीति के साथ मिला रहे हैं।'

बता दें कि बीजेपी ने सोमवार को कहा था कि पश्चिम बंगाल में उसके नारे 'जय श्री राम' और 'जय महा काली' होंगे और पार्टी तब तक राज्य में प्रचार करेगी जब तक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार को सत्ता से बाहर नहीं कर देती। 

बीजेपी के पश्चिम बंगाल मामलों के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि बंगाल महाकाली की धरती है। हमें मां काली का आशीर्वाद चाहिए।' बीजेपी ने राज्य के लिए अपने नारों की सूची में 'जय महा काली' ऐसे समय में शामिल किया है जब टीएमसी ने बीजेपी पर बाहरी लोगों की पार्टी होने का आरोप लगाया जो बंगाल की संस्कृति नहीं समझते। 

विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल में भाजपा का प्रचार तब तक अधूरा रहेगा जब तक टीएमसी सरकार सत्ता से बाहर नहीं हो जाती और भगवा पार्टी के नेतृत्व में नयी सरकार नहीं बन जाती। 

लोकसभा चुनावों के बाद भी बीजेपी और ममता बनर्जी एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। बीते महीनें दो बार उनके सामने 'जय श्री राम' के नारे लगाए गए जिसके बाद ममता ने नाराजगी भी जाहिर की थी। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ममता बनर्जीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है