लाइव न्यूज़ :

समलैंगिक शादी को कानूनी मान्यता देने की अभिषेक बनर्जी ने की पैरवी, कहा- हर किसी को जीवनसाथी चुनने का अधिकार

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 21, 2023 08:54 IST

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मामला अदालत में विचाराधीन है, इसलिए मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा। लेकिन मुझे लगता है कि प्यार का कोई धर्म, जाति या पंथ नहीं होता है।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने समलैंगिक शादी को कानूनी मान्यता देने की पैरवी की।उन्होंने केंद्र सरकार पर इस मामले को जानबूझकर लटकाने का आरोप भी लगाया।बनर्जी ने कहा कि सरकार इस मामले को जानबूझकर लटका रही है।

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने समलैंगिक शादी को कानूनी मान्यता देने की पैरवी की। उन्होंने कहा, "हर किसी को अपना जीवनसाथी चुनने का अधिकार है, प्यार की कोई सीमा नहीं होती। अगर मैं अपनी पसंद का जीवनसाथी चुनना चाहता हूं, अगर मैं पुरुष हूं और मुझे पुरुष से प्यार है, अगर मैं एक महिला हूं, तो मुझे महिला से प्यार है...उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट लोकाचार के पक्ष में फैसला सुनाएगा हमें गर्व है।"

उन्होंने केंद्र सरकार पर इस मामले को जानबूझकर लटकाने का आरोप भी लगाया। बनर्जी ने कहा, "मामला अदालत में विचाराधीन है, इसलिए मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा। लेकिन मुझे लगता है कि प्यार का कोई धर्म, जाति या पंथ नहीं होता है। चाहे वह पुरुष हो या महिला, हर किसी को अपना जीवनसाथी चुनने का अधिकार है।" 

सरकार द्वारा समलैंगिक शादियों को कानूनी मान्यता देने के अनुरोध वाली याचिकाओं पर सुनवाई में सभी राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों को पक्ष बनाए जाने की अपील को लेकर शीर्ष अदालत में हलफनामा दायर करने के सवाल पर बनर्जी ने कहा कि सरकार इस मामले को जानबूझकर लटका रही है। उन्होंने कहा, "ऐसे हथकंडे बेवजह मामले को लटकाते हैं। अगर वे राय लेने के बारे में इतने गंभीर थे, तो पिछले सात वर्षों में ऐसा कर सकते थे। वे इस मामले को बेवजह लटकाए रखना चाहते हैं।" 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :Abhishek BanerjeeTrinamool Congress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले TMC में सबकुछ ठीक नहीं?, दक्षिण 24 परगना जिले में आंतरिक कलह, घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर

भारतWest Bengal Vidhan Sabha 2026: 2021 में 213 सीट जीते थे तो 2026 में जीतेंगे 214 सीट?, सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कहा-कम से कम 01 सीट अधिक

भारत58.20 लाख नामों में से अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की संख्या बताओ?, अभिषेक बनर्जी ने निर्वाचन आयोग से पूछे सवाल?

भारतक्या नंदीग्राम सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अभिषेक बनर्जी?, 2026 में बन सकते पश्चिम बंगाल सीएम?

भारततृणमूल में बढ़ी दरार, कल्याण बनर्जी ने लोकसभा में मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos