लाइव न्यूज़ :

TMC First List Lok Sabha Election 2024: ममता ने काटा 'बशीरहाट' से सांसद नुसरत जहां का टिकट, देखें पूरी लिस्ट

By धीरज मिश्रा | Updated: March 10, 2024 15:25 IST

Tmc First List lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव को देखते हुए टीएमसी ने रविवार को पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव के लिए टीएमसी ने उम्मीदवारों की घोषणा कीटीएमसी ने 42 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान सांसद नुसरत जहां का टिकट काटा

TMC First List lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव को देखते हुए टीएमसी ने रविवार को पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। ममता ने इस बार अभिनेत्री से नेता बनी नुसरत जहां को टिकट नहीं दिया है। नुसरता का पत्ता काट दिया गया है। नुसरत वर्तमान में बशीरहाट से सांसद हैं। नुसरत का पत्ता काटकर ममता ने हाजी नुरुल इस्लाम को टिकट दिया है। 

मालूम हो कि टीएमसी ने पहले ही यह ऐलान कर दिया था कि वह बंगाल में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। ममता ने कहा था कि वह अपने दम पर यहां पर 42 की 42 सीट पर लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार खड़ा करेंगी। इसी क्रम में आज ममता ने 42 लोकसभा सीटों पर अपने 42 उम्मीदवार उतार दिए। हालांकि, एक वक्त पर इंडिया गठबंधन लगातार ममता से शीट शेयरिंग के मुद्दे पर बैठक कर रहे थे। कांग्रेस को विश्वास था कि वह शीट शेयरिंग के मुद्दे पर ममता को समझा लेंगे। लेकिन, कांग्रेस की मेहनत रंग नहीं लाई। ऐसे में यह कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव से पहले जोरदार झटका है। 

देखें टीएमसी उम्मीदवारों की लिस्ट

कूचबिहार- जगदीश च बसुनिया, अलीपुरद्वार- प्रकाशचिक बराई, जलपाईगुड़ी- निर्मल च रॉय, दार्जिलिंग- गोपाल लामा, रायगंज - कृष्णा कल्याणीबालुरघाट- बिप्लब मित्रा, मालदा उत्तर- प्रसून बनर्जी, मालदा दक्षिण- शहनाज अली राहयान, जंगीपुर- खलीलुर्रहमान, बेरहामपुर- यूसुफ पठानकृष्णानगर- मोहुआ मोइत्रा, राणाघाट- मुकुटमोनी अधिकारी, बोंगाओ- विश्वजीत दास,

बारासात- डॉ. काकली घोष दस्तीदार, डायमंड हार्बर- अभिषेक बनर्जी, जादवपुर- सयानी घोष, कोलकाता उत्तर- सुदीप बनर्जी, हावड़ा- प्रसून बनर्जी, उलुबेरिया- सजदा अहमद, हुगली- रचना बनर्जी, घाटल- दीपक अधिकारी, झारग्राम- कालीपदा सोरेन, मेदिनीपुर- जून मालिया, पुरिलिया- शांतिराम महतो, बांकुरा- अरूप चक्रवर्ती, बर्धमान पश्चिम- डॉ. सरमिला सरकार, दुर्गापुर- कीर्ति आजाद, आसनसोल- शत्रुघ्न सिन्हा, बोलपुर- असित कुमार मल, बीरभूम- शताब्दी रॉय, बिष्णुपुर- सुजाता खान,रामबाग- मिताली बाग, कोलकाता दक्षिण- माला रॉय, बराकपुर- पार्थ भौमिक, कृष्णानगर- महुआ मोइत्रा, हुगली- सुपरस्टार अभिनेत्री रचना बनर्जी, बशीरहाट- हाजी नुरुल इस्लाम, तमलुक- गायक देबांग्शु भट्टाचार्जी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनावपश्चिम बंगालWest Bengal Assemblyमोदीमोदी भक्तनुसरत जहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो