लाइव न्यूज़ :

महुआ मोइत्रा के मां काली पर दिए गए विवादित बयान की टीएमसी ने की कड़ी निंदा, कहा- पार्टी उनके बयान का समर्थन नहीं करती

By रुस्तम राणा | Updated: July 5, 2022 18:48 IST

टीएमसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि देवी काली पर व्यक्त किए गए महुआ मोइत्रा के विचार उनके निजी विचार हैं जो पार्टी द्वारा किसी भी रूप में समर्थित नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी की ओर कहा गया कि TMC इस तरह की टिप्पणियों की कड़ी निंदा करती हैमोइत्रा के मां काली पर दिए गए विवादित बयान को पार्टी ने बताया उनके निजी विचार

कोलकाता: ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पार्टी सांसद के उस बयान से पल्ला झाड़ लिया है, जिसमें उन्होंने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में मां काली को लेकर विवादित टिप्पणी की है। साथ ही पार्टी ने अपने सांसद के बयान की कड़ी निंदा भी की है।

मंगलवार को पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी गई। टीएमसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि देवी काली पर व्यक्त किए गए महुआ मोइत्रा के विचार उनके निजी विचार हैं जो पार्टी द्वारा किसी भी रूप में समर्थित नहीं हैं। अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस इस तरह की टिप्पणियों की कड़ी निंदा करती है।

मां काली पर महुआ मोइत्रा ने क्या कहा था?

दरअसल, इस समय ईश निंदा विवाद को लेकर देशभर में चर्चा हो रही है। नुपूर शर्मा विवाद थमा नहीं है कि इस बीच मां काली का एक विवादित पोस्टर ताजा चर्चा का मुद्दा बन गया है। इसी मुद्दे पर एक टीवी कार्यक्रम में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने मां काली पर विवादित बयान दे डाला।

मोइत्रा ने कहा कि वह मां काली को मांस खाने और शराब पीने वाली देवी की तरह देखती हैं। देवी काली के सिगरेट पीने वाले पोस्‍टर पर मोइत्रा का कहना है कि यह किसी के नजरिए पर तय करता है कि वो अपने भगवान को कैसे देखता है। 

बता दें कि इंडिया टुडे कॉन्क्लेव ईस्ट 2022 के दूसरे दिन मंगलवार को महुआ मोइत्रा ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के पोस्टर पर कहा था- 'काली के कई रूप हैं। मेरे लिए काली का मतलब मांस और शराब स्वीकार करने वाली देवी है। लोगों की अलग-अलग राय होती है, मुझे इसे लेकर कोई परेशानी नहीं है।'

टॅग्स :टीएमसीमहुआ मोइत्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन