लाइव न्यूज़ :

चंद्रबाबू नायडू पर चुनावी रैली के दौरान पत्थरबाजी, नाराज होकर धरने पर बैठे

By भाषा | Updated: April 13, 2021 09:00 IST

टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू पर पत्थरबाजी की ये घटना उस समय हुई जब वे एक चुनावी रैली में हिस्सा ले रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देतिरुपति लोकसभा सीट पर 17 अप्रैल को होना है उपचुनावउपचुनाव के लिए रैली करने आए थे टीडीपी प्रमुख मुख एन चंद्रबाबू नायडू वाईएसआर कांग्रेस नेता पी आर सी रेड्डी ने नायडू पर लगाया सहानुभूति बटोरने की कोशिश का आरोप

अमरावती: तिरुपति में तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू की एक चुनावी रैली में शरारती तत्वों द्वारा पत्थर फेंकने की घटना सामने आई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने इस घटना को राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया और घटनास्थल पर धरना दिया। उन्होंने इस पर गुस्सा जाहिर किया कि राज्य में जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा पाने वाले उनके जैसे लोग भी सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि इस पत्थरबाज़ी की घटना में पार्टी के दो कार्यकर्ता घायल हो गए। उन्होंने कहा, ‘‘ चुनाव आयोग को इस घटना को गंभीरता से लेना चाहिए। अगर मेरे जैसे लोगों को पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिल पा रही है तो आम लोगों के साथ क्या हो सकता है?’’

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान नायडू से बातचीत की और उन्हें कार्रवाई की तसल्ली दी। इसके बाद वह तिरुपति अर्बन पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में ज्ञापन सौंपने के लिए निकले लेकिन उन्हें कार्यालय में जाने की अनुमति नहीं मिली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुपराजा ने बाहर निकलकर उनसे बातचीत की।

नायडू ने कहा कि उनकी पार्टी के सांसद मंगलवार को दिल्ली में निर्वाचन आयोग के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराएँगे। वह यहाँ अपनी पार्टी की उम्मीदवार पनाबका लक्ष्मी के समर्थन में प्रचार करने आए थे।

यहां तिरुपति लोकसभा सीट पर 17 अप्रैल को उपचुनाव होना है। वहीं वाईएसआर कांग्रेस नेता और पंचायती राज मंत्री पी आर सी रेड्डी ने इस घटना को नायडू द्वारा लोगों की सहानुभूति बटोरने की कोशिश करार दिया।

टॅग्स :एन चन्द्रबाबू नायडूचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता