लाइव न्यूज़ :

टीना डाबी-अतहर खान सुबह मिले.. शाम तक हो गया प्यार, यूं शुरू हुई थी UPSC टॉपर्स की लव स्टोरी

By गुणातीत ओझा | Updated: November 21, 2020 19:56 IST

सिविल सर्विस परीक्षा की टॉपर रहीं टीना डाबी और अतहर खान की प्रेम कहानी शादी में तब्दील हुई और अब तलाक के मुहाने पर है। दोनों कभी एक दूसरे पर जान छिड़कते थे। ऐसा क्या हो गया कि अब दोनों की राह जुदा हो चली है।

Open in App
ठळक मुद्देआईएएस टॉपर टीना डाबी और उनके पति अतहर खान ने फैमिली कोर्ट में दी है तलाक की अर्जी।टीना डाबी यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की सिविल सर्विस परीक्षा 2015 की टॉपर हैं।

सिविल सर्विस परीक्षा की टॉपर रहीं टीना डाबी और अतहर खान की प्रेम कहानी शादी में तब्दील हुई और अब तलाक के मुहाने पर है। दोनों कभी एक दूसरे पर जान छिड़कते थे। ऐसा क्या हो गया कि अब दोनों की राह जुदा हो चली है। आखिर क्यों दोनों एक साथ नहीं रहना चाहते। इन सवालों के भंवर जाल में हर वो शख्स परेशान है जो टीना डाबी और अतहर खान से जरा भी वास्ता रखता है। लेकिन इन सवालों का जवाब टीना अतहर की खामोशी में छिपा है। जब दोनों चाहेंगे तभी यह सामने आ सकेगा कि दोनों के रिश्तों में खटास क्यों पैदा हो गई। अतीत के आइने में झांक कर देखें तो दोनों की प्रेम कहानी के अलग-अलग किस्से याद आते हैं। आइये आपको बताते हैं कैसे इन दोनों  UPSC टॉपर्स की लव स्टोरी शुरू हुई थी...

टीना डाबी यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की सिविल सर्विस परीक्षा 2015 की टॉपर हैं। दूसरे स्थान पर 23 साल के अतहर आमिर उल शफी खान रहे थे। बाद में टीना और अतहर ने लव मैरिज की। 9 नवंबर 1993 को जन्मी टीना ने महज 22 साल की उम्र में पहले ही प्रयास में आईएएस बन गई थीं। टीना डाबी ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक किया था। ट्रेनिग पूरी होने के बाद इन्हें राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ में बतौर एसडीएम पहली पोस्टिंग दी गई। इसके बाद सालभर तक भीलवाड़ा में एसडीएम रहीं। भीलवाड़ा से हाल ही इनका श्रीगंगानगर जिला परिषद के सीईओ पद पर ट्रांसफर कर दिया गया।

यूपीएससी परीक्षा 2015 में टॉपर टीना डाबी व अतहर आमिर उल शफी खान की लव स्टोरी व शादी में सुर्खियों में रही है। टीना डाबी और अतहर आमिर-उल-शफी खान की मुलाकात मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी फॉर एडमिनेस्ट्रेशन में ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों ने अपनी नजदीकियों को कभी भी लोगों से नहीं छुपाया। टीना डाबी ने फेसबुक पेज पर पोस्ट डालकर अपनी और आमिर के रिश्ते के बारे में लोगों को बताया था।

दोनों ने तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया। फिर वर्ष 2018 में लव मैरिज कर ली। शादी के बाद दोनों दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग के देवेपोरा मट्टन गांव गए जो अतहर का पैतृक गांव बताया जाता है। दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वालीं टीना की कश्मीरी मुस्लिम लड़के आमिर से शादी करने पर हिंदू महासभा वालों ने इस ‘लव जिहाद' का नाम दिया था। इस शादी को लेकर उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था, लोगों ने टीना को जान से मारने की धमकी और भद्दी गालियां तक दीं थीं।

फिलहाल इस वीडियो में इतना ही, अगर कोई सवाल और सुझाव है तो हमें कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं। देश और दुनिया की ताजा तरीन खबरों की अपडेट्स के लिए हमारे चैनल लोकमत हिंदी को सब्सक्राइ कर लीजिए। अगर आप ये वीडियो फेसबुक पर देख रहे हैं तो हमारे पेज को फॉलो जरूर कर लीजिए।

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतSafalta Ke Mantra: चयनित छात्रों को सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित, अभ्यर्थियों ने साथियों को दी प्रेरणा, सुनाई कहानी

भारतभाषण, तालियाँ, फिर गायब: यूपीएससी में 440वीं रैंक का दावा झूठा पाए जाने के बाद बिहार का युवक लापता

भारतUPSC ने रैंक 301 कन्फ्यूजन के बाद दी सफाई, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के दावे की पुष्टि हुई

भारतचाय वाले के बेटे देव डुडेजा ने किया कमाल, चौथे अटेम्प्ट में AIR 152 हासिल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?