लाइव न्यूज़ :

Times World Universities Ranking 2024: टूटे रिकॉर्ड, 91 विश्वविद्यालयों को वैश्विक विश्वविद्यालय रैंकिंग में जगह, देखें टॉप लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2023 20:24 IST

Times World Universities Ranking 2024: 91 भारतीय विश्वविद्यालयों ने सूची में जगह बनाई जबकि पिछले साल इनकी संख्या 75 थी, इस लिहाज से गत वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) ने लगातार चौथे वर्ष रैंकिंग का बहिष्कार किया है।सूची में जगह बनाने वाले विश्वविद्यालयों की संख्या के मामले में भारत चौथे स्थान पर रहा।पिछले साल यह छठे पायदान पर था।

Times World Universities Ranking 2024: भारत के रिकॉर्ड 91 विश्वविद्यालयों को टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) पत्रिका द्वारा घोषित वैश्विक विश्वविद्यालय रैंकिंग में जगह मिली है। आईआईएस-बेंगलोर ने साल 2017 के बाद पहली बार शीर्ष 250 विश्वविद्यालयों की सूची में जगह बनाई है।

इस वर्ष 91 भारतीय विश्वविद्यालयों ने सूची में जगह बनाई जबकि पिछले साल इनकी संख्या 75 थी, इस लिहाज से गत वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। हालांकि शीर्ष भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) ने लगातार चौथे वर्ष रैंकिंग का बहिष्कार किया है।

सूची में जगह बनाने वाले विश्वविद्यालयों की संख्या के मामले में भारत चौथे स्थान पर रहा जबकि पिछले साल यह छठे पायदान पर था। बुधवार को लंदन स्थित टीएचई पत्रिका द्वारा घोषित रैंकिंग के अनुसार, भारत में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालयों में अन्ना विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया, महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, शूलिनी जैव प्रौद्योगिकी और प्रबंधन विज्ञान विश्वविद्यालय शामिल हैं।

सात आईआईटी बॉम्बे, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास और रूड़की ने 2020 में वैश्विक विश्वविद्यालय रैंकिंग से बाहर होने का विकल्प चुना था, जिसके बा रैंकिंग की पारदर्शिता और मानकों पर संदेह पैदा हो हुआ था। आईआईटी गुवाहाटी ने पिछले साल रैंकिंग में दोबारा प्रवेश किया था।

टॅग्स :UniversityUniversity Grants Commission
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNamaz Row at Lal Baradari: लाल बारादरी में नमाज अदा करने पर लखनऊ विश्वविद्यालय ने 13 छात्रों को भेजा नोटिस, 50,000 रुपये का बॉन्ड भरने का दिया आदेश

भारतFake Universities List in India: यूजीसी ने जारी की 'फर्जी यूनिवर्सिटी' की लिस्ट, दिल्ली 12 इंस्टीट्यूट के साथ सबसे ऊपर

भारतगलगोटिया प्रकरण से क्या कोई सीख लेगी सरकार ?

भारतचीनी रोबो डॉग विवाद के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी AI समिट से बाहर, भारत सरकार का एक्शन

भारतBharat Bandh: क्या आज स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद? ट्रेड यूनियनों की आज देशव्यापी हड़ताल

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?