लाइव न्यूज़ :

‘टाइम्स नाउ नवभारत’ का प्रसारण एक अगस्त से शुरू होगा

By भाषा | Updated: July 30, 2021 16:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई ‘टाइम्स नेटवर्क’ के हिंदी के समाचार चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ का प्रसारण रविवार से शुरू होने जा रहा है।

नेटवर्क ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि चैनल की टैग लाइन ‘‘अब बदलेगा भारत, बनेगा नवभारत’’ होगी जिसे गीतकार प्रसून जोशी ने लिखा है। नेटवर्क ने यह भी बताया है कि चैनल की कमान प्रधान संपादक के रूप में वरिष्ठ पत्रकार नविका कुमार के हाथ में होगी।

नेटवर्क का कहना है कि वह चैनल पर ऐसे मुद्दों पर फोकस करेगा जो सीधे लोगों को प्रभावित करते हैं। नेटवर्क के मुताबिक, वह चैनल पर शाम पांच बजे से रात 10 बजे के बीच कई विशेष कार्यक्रम पेश करेगा जिनमें ‘राष्ट्रवाद’, ‘लोग तंत्र’ और ‘न्यूज़ की पाठशाला’ आदि शामिल हैं।

टाइम्स नेटवर्क के प्रबंधक निदेशक एवं सीईओ एमके आनंद ने कहा, “हमारा मानना है कि खबरों में समाज में बदलाव लाने और उसे बेहतर बनाने के लिए प्रभाव पैदा करने की शक्ति होती है। ’टाइम्स नाउ’ नवभारत पर हम बदलाव को प्रेरित करने वाले समाचार पेश करेंगे।”

‘टाइम्स नेटवर्क’ ‘टाइम्स समूह’ का हिस्सा है जिसके तहत अंग्रेजी चैनल ‘टाइम्स नाउ’, हिंदी अखबार ‘नव भारत टाइम्स’, अंग्रेजी का समाचार पत्र ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘द इकॉनोमिक टाइम्स’ समेत अन्य मीडिया चैनल एवं अखबार आते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर