लाइव न्यूज़ :

Times Now-CVoter Exit Polls 2021: बंगाल में बीजेपी को फिर रह जाएगा मलाल! ममता बनर्जी की वापसी का दावा

By विनीत कुमार | Updated: April 29, 2021 22:06 IST

Times Now-CVoter: पश्चिम बंगाल पर सभी की नजरें हैं। टाइम्स नाउ-सीवोटर के एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि एक बार फिर राज्य में ममता बनर्जी की सत्ता में वापसी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देटाइम्स नाउ-सीवोटर के एग्जिट पोल में टीएमसी के पश्चिम बंगाल की सत्ता में वापसी का दावाTimes Now-CVoter के अनुसार टीएमसी को 158 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई हैएग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को बंगाल में केवल 115 सीट मिलने की उम्मीद

पश्चिम बंगाल में आठवें और आखिरी चरण के मतदान के पूरा होते ही तमाम एजेंसियों के एग्जिट पोल आ रहे हैं। रिपब्लिक-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में जहां बंगाल में बीजेपी को सत्ता के करीब दिखाया गया है वहीं टाइम्स नाउ-सीवोटर का सर्वे बीजेपी की चिंता बढ़ा सकता है।

Times Now-CVoter के अनुसार पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी एक बार फिर सत्ता में वापसी कर सकती है। एग्जिट पोल के अनुसार टीएमसी को 158 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। 

वहीं बीजेपी का आंकड़ा बहुमत से दूर केवल 115 पर सिमट सकता है। वहीं सीपीएम और कांग्रेस गठबंधन को 19 सीटें मिलने का दावा किया गया है। पश्चिम बंगाल में बहुमत के लिए 147 सीटों की जरूरत है।

ABP News CVoter एग्जिट पोल में भी टीएमसी को बहुमत

एबीपी न्यूज सीवोटर एग्जिट पोल में भी बंगाल में टीएमसी की सत्ता में वापसी के आसार जताए गए हैं। एबीपी न्यूज के अनुसार टीएमसी को 152 से 164 सीटें मिलेंगी। वहीं बीजेपी को 109 से 121 सीट मिलने की उम्मीद है। लेफ्ट और दूसरी पार्टियों को 11 से 21 सीटें मिल सकती हैं।

दूसरी ओर रिपब्लिक-सीएनएस के एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि बंगाल में बीजेपी को इस बार 138 से 148 सीटें मिल सकती हैं। ये एग्जिट पोल 292 सीटों के जारी किए गए हैं। टीएमसी को 126 से 136 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 6 से 9 और लेफ्ट को 4 से 8 सीट मिलने की उम्मीद जताई गई है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए 8 चरणों में चुनाव हुए हैं। आठवें चरण का मतदान 29 अप्रैल को हुआ। बंगाल में पहले चरण का मतदान 27 मार्च को हुआ और इसके बाद अप्रैल में 1, 6, 10, 17, 22, और 26 को वोटिंग हुई। चुनाव के नतीजे 2 मई को आएंगे।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावएग्जिट पोल्सममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया