लाइव न्यूज़ :

टिकटॉक ने हटाए भारत में 60 लाख से ज्यादा वीडियो, यूजर्स के लिए लागू किए नए नियम

By भाषा | Updated: April 12, 2019 22:35 IST

टिकटॉक एप का उपयोग 13 वर्ष की आयु से ऊपर के बच्चे ही कर सकेंगे। इसके लिए कंपनी ने एक अलग पैमाना बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्दे टिकटॉक एप का उपयोग 13 वर्ष की आयु से ऊपर के बच्चे ही कर सकेंगे।वीडियो बनाने की सुविधा देने वाली कंपनी टिकटॉक ने भारत में 60 लाख से ज्यादा वीडियो हटाए हैं।

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल: एप के जरिये छोटे मनोरंजक वीडियो बनाने की सुविधा देने वाली कंपनी टिकटॉक ने भारत में 60 लाख से ज्यादा वीडियो हटाए हैं। कंपनी का कहना है कि उसने पिछले साल जुलाई से अब तब उसके सामुदायिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वीडियो हटाये गये हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘यह टिकटॉक के अपने उपयोक्ताओं को सुरक्षित और सहज महसूस कराने के प्रयासों का हिस्सा है। साथ ही टिकटॉक समुदाय के भीतर सही स्रोत देकर उन्हें सशक्त करने का भी प्रयास है।’’ इसके अलावा टिकटॉक एप का उपयोग 13 वर्ष की आयु से ऊपर के बच्चे ही कर सकेंगे। इसके लिए कंपनी ने एक अलग पैमाना बनाया है। कंपनी का कहना है कि यह अतिरिक्त सुरक्षा मानक है ताकि कम उम्र वाले उपयोक्ता इस एप का उपयोग ना कर सके।

टिकटॉक के निदेशक (वैश्विक लोक नीति) हेलेना लेरच ने कहा, ‘‘एक वैश्विक समुदाय के तौर पर सुरक्षा टिकटॉक की प्राथमिकताओं में एक है। इन कदमों से हम अपने भारतीय उपयोक्ताओं के लिए अपने मंच को सुरक्षित और सकारात्मक बनाए रखने की प्रतिबद्धता को फिर से सुनिश्चित करेंगे।’’

कंपनी की ओर से यह घोषणा टिकटॉक सुरक्षा केंद्र खोले जाने के बाद की गयी है। साथ ही कंपनी ने धमकी की गतिविधियों से निपटने के लिए हिंदी, गुजराती, मराठी, बंगाली, पंजाबी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और उड़िया जैसी 10 स्थानीय भाषाओं में मदद के पेज भी शुरू किए हैं।

टॅग्स :टिक टॉक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारटिकटॉक की भारत में वापसी को लेकर आई बड़ी खबर ! खुद कंपनी की ओर से आया बयान

विश्वचीन अपने ऐप्स और गेम्स के जरिए वैश्विक स्तर पर लोगों की कर रहा जासूसी! रिपोर्ट में किया गया बड़ा दावा

विश्वताइवान ने चीनी सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा घोषित किया

विश्वTikTok: फ्रांस ने साइबर सुरक्षा जोखिमों के बीच सरकारी उपकरणों से टिकटॉक पर लगाया प्रतिबंध

विश्वपाकिस्तान में टिकटॉक पर वीडियो बनाने वाली एक महिला के कपड़े फाड़े, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया