टिकैत महाराष्ट्र के यवतमाल में 20 फरवरी को ‘किसान महापंचायत’ को संबोधित करेंगे

By भाषा | Published: February 12, 2021 10:05 AM2021-02-12T10:05:37+5:302021-02-12T10:05:37+5:30

Tikait will address 'Kisan Mahapanchayat' on 20 February in Yavatmal, Maharashtra | टिकैत महाराष्ट्र के यवतमाल में 20 फरवरी को ‘किसान महापंचायत’ को संबोधित करेंगे

टिकैत महाराष्ट्र के यवतमाल में 20 फरवरी को ‘किसान महापंचायत’ को संबोधित करेंगे

नागपुर (महाराष्ट्र), 12 फरवरी किसान नेता राकेश टिकैत महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में 20 फरवरी को ‘किसान महापंचायत’ को संबोधित करेंगे।

केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली से लगी सीमाओं पर 40 किसान संगठनों के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने यह जानकारी दी।

एसकेएम के महाराष्ट्र के समन्वयक संदीप गिड्डे ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि टिकैत, युदवीर सिंह और एसकेएम के कई अन्य नेता 20 फरवरी को यवतमाल शहर के आजाद मैदान में आयोजित होने वाली ‘किसान महापंचायत’ को संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘टिकैत महाराष्ट्र में किसान महापंचायत की शुरुआत यवतमाल से करना चाहते हैं, जहां कई किसानों ने आत्महत्या की है।’’

‘किसान महापंचायत’ में विदर्भ और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों से भी किसानों के आने की संभावना है। महापंचायत के आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई है।

यवतमाल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आयोजकों ने कार्यक्रम के लिए इजाजत मांगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tikait will address 'Kisan Mahapanchayat' on 20 February in Yavatmal, Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे