लाइव न्यूज़ :

आपसी लड़ाई के चलते हाथियों के बच्चों को खा रहे बाघ, केंद्र सरकार ने वन विभाग से मांगी रिपोर्ट

By भाषा | Updated: June 24, 2019 08:26 IST

अध्ययन के मुताबिक, 2014 से 31 मई 2019 तक प्रजनन को लेकर हुई आपस में लड़ाई के चलते कुल नौ बाघ, 21 हाथी और छह तेंदुए मारे गए.

Open in App
ठळक मुद्देहाथी को मारने से उन्हें काफी मात्रा में भोजन मिल जाता है.आपस में लड़ाई के चलते कुल नौ बाघ, 21 हाथी और छह तेंदुए मारे गए.

केंद्र सरकार ने कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों द्वारा किए गए एक अध्ययन को लेकर उत्तराखंड के वन विभाग से एक रिपोर्ट मांगी है. दरअसल इस अध्ययन के मुताबिक उद्यान में बाघ हाथियों को, खास तौर पर उनके बच्चों को मार कर खा रहे हैं. अधिकारियों ने आज बताया कि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने उत्तराखंड सरकार के चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन से इस विषय पर एक रिपोर्ट मांगी है.

अध्ययन के मुताबिक, 2014 से 31 मई 2019 तक प्रजनन को लेकर हुई आपस में लड़ाई के चलते कुल नौ बाघ, 21 हाथी और छह तेंदुए मारे गए. ''वन्य जंतुओं की तीन प्रजातियों के कुल 36 मामलों में 21 मामले केवल हाथियों के थे. हालांकि, एक काफी आश्चर्यजनक पहलू यह है कि करीब 60 फीसदी जंगली हाथियों की मौत (13 मामले) बाघों के हमले की वजह से और खासतौर पर हाथियों के बच्चों को निशाना बनाया गया.''

वरिष्ठ आईएफएस (भारतीय वन सेवा) अधिकारी और राष्ट्रीय उद्यान के प्रभारी संजीव चतुर्वेदी ने कहा कि बाघों द्वारा हाथियों को खाने की घटना अनूठी है. उद्यान के निदेशक चतुर्वेदी ने कहा, ''इसका एक कारण यह हो सकता है कि सांभर और चीतल जैसे जंतुओं के शिकार की तुलना में हाथी के शिकार में बाघों को कम ऊर्जा और प्रयास करने की जरूरत पड़ती है.

साथ ही, हाथी को मारने से उन्हें काफी मात्रा में भोजन मिल जाता है.''उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय उद्यान की पारिस्थितिकी भी अनूठी है क्योंकि यहां 225 बाघ और करीब 1,100 जंगली हाथी हैं जबकि रणथंभौर, कान्हा और बांधवगढ़ जैसे दूसरे राष्ट्रीय उद्यानों में मुख्य रूप से बाघ ही हैं.

टॅग्स :उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया