कर्नाटक के कोडागू जिले में दहशत का कारण बने बाघ को पकड़ लिया गया

By भाषा | Published: February 21, 2021 11:03 PM2021-02-21T23:03:16+5:302021-02-21T23:03:16+5:30

Tiger caught due to panic in Kodagu district of Karnataka | कर्नाटक के कोडागू जिले में दहशत का कारण बने बाघ को पकड़ लिया गया

कर्नाटक के कोडागू जिले में दहशत का कारण बने बाघ को पकड़ लिया गया

मदिकेरी (कर्नाटक), 21 फरवरी कर्नाटक के कोडागू जिले में लोगों के बीच दहशत का कारण बने एक बाघ को वन विभाग ने रविवार को पकड़ लिया। इसने दो लोगों की जान ले ली थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बाघ को मनचल्ली गांव से पकड़ा गया। उसके शरीर पर पर घाव हैं। उसकी आयु सात से नौ वर्ष के बीच है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘बाघ को एक पशु चिकित्सक ने नशे की दवा देकर बेहोश किया। इस कार्य में माथीगोडू हाथी शिविर के अभिमन्यु और गोपाल नाम के दो हाथियों की भी मदद ली गई। बाघ को बाद में मैसुरू चिड़ियाघर भेज दिया गया।’’

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चेन्नी (60) नाम की महिला को बाघ ने उस वक्त मार डाला था, जब वह रविवार सुबह लगभग सात बजे टी शेट्टीगेरी गांव में अपने घर से बाहर निकली थी।

उन्होंने बताया कि वहीं, 14 वर्षीय अयप्पा शनिवार को टी शेट्टीगेरी गांव से महज 10 किमी दूर कुमतरु गांव में इस बाघ के हमले में मारा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tiger caught due to panic in Kodagu district of Karnataka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे