लाइव न्यूज़ :

तिब्बती कार्यकर्ताओं ने बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक 2022 के विरोध में प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: October 19, 2021 19:30 IST

Open in App

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 19 अक्टूबर स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत (एसएफटी) ने 2022 बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के आयोजन के विरोध में मंगलवार को धर्मशाला में प्रदर्शन किया।

एसएफटी कार्यकर्ताओं ने यहां मैक्लोडगंज के मुख्य चौराहे पर ‘‘नो बीजिंग 2022’’ वाली शर्ट पहनकर और चीन में कथित मानवाधिकार उल्लंघन के खिलाफ नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को प्राचीन ओलंपिया में मशाल सौंपने के समारोह के एक दिन बाद यह प्रदर्शन किया गया।

तिब्बती कार्यकर्ताओं ने कहा कि शीतकालीन ओलंपिक के लिए आधिकारिक ओलंपिक मशाल प्रज्ज्वलित करने का समारोह सोमवार को प्राचीन ओलंपिया में आयोजित किया गया था और मंगलवार को बीजिंग 2022 आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल को मशाल प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मंगलवार के विरोध का उद्देश्य चीन के खिलाफ लक्षित प्रतिबंधों को लागू करने और बीजिंग ओलंपिक 2022 का बहिष्कार करने के लिए अंतरराष्ट्रीय संगठनों और सरकारों को एक स्पष्ट संदेश भेजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र