लाइव न्यूज़ :

Thrikkakara BY-Election 2022: कांग्रेस ने दिवंगत नेता पी टी थॉमस की पत्नी उमा थॉमस को टिकट दिया, 31 मई को मतदान, जानें अन्य दल का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2022 21:48 IST

Thrikkakara BY-Election 2022: केरल में एर्णाकुलम की त्रिक्काकारा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीति गर्माने वाली है क्योंकि यूडीएफ जहां यह सीट बचाने की कोशिश करेगी वहीं सत्ताधारी एलडीएफ इसे जीतकर विधानसभा में अपना आंकड़ा 100 तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी (आप) केरल में अपने पैर जमाने की उम्मीद में है।उपचुनाव 31 मई को होना है और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 11 मई है।त्रिक्काकारा सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत कांग्रेस विधायक पी टी थॉमस का निधन हो जाने के कारण हुई है।

Thrikkakara BY-Election 2022: कांग्रेस ने मंगलवार को घोषणा की कि केरल में एर्णाकुलम की त्रिक्काकारा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी के दिवंगत नेता पी टी थॉमस की पत्नी उमा थॉमस संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की उम्मीदवार होंगी।

त्रिक्काकारा सीट पर उपचुनाव की जरूरत कांग्रेस विधायक पी टी थॉमस का निधन हो जाने के कारण हुई है। कांग्रेस ने चुनाव में 56 वर्षीय उमा थॉमस को उनके दिवंगत पति की लोकप्रियता और उनके साथ जुड़ी लोगों की भावनाओं के आधार पर चुनाव मैदान में उतारा है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने शाम को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उमा थॉमस की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है। कांग्रेस की केरल इकाई ने उमा थॉमस का नाम आलाकमान को भेजा था। इससे पहले दिन में उमा थॉमस ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा था कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उनके नाम पर विचार किया जा रहा है या नहीं और वह कांग्रेस पार्टी के निर्णय के आधार पर अपना फैसला लेंगी।

अपनी उम्मीदवारी की पुष्टि होने के बाद, उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि जैसे त्रिक्काकारा के लोगों ने उनके दिवंगत पति को समर्थन दिया था, वैसे ही वे उन्हें भी वोट देंगे। जब पत्रकारों ने उन्हें बताया कि लोकतांत्रिक मोर्चा गठबंधन (एलडीएफ) विधानसभा में अपनी संख्या बढ़ाकर 100 करना चाहता है, तो उन्होंने कहा, "क्या होगा अगर हम उन्हें 99 पर रोक दें।"

टॅग्स :उपचुनावकांग्रेसकेरलपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?