लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में ट्रेन की चपेट में आने से तीन श्रमिकों की मौत

By भाषा | Updated: August 30, 2021 13:38 IST

Open in App

ओडिशा के गंजाम जिले में एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से बिहार के तीन प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई। ये श्रमिक अपने गृह राज्य जाने के वास्ते रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए पटरियों पर चल रहे थे। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना ब्रह्मपुर कस्बे के बाहरी इलाके में हल्दियापदार क्षेत्र के निकट हुई। उन्होंने बताया कि लगभग सात-आठ प्रवासी श्रमिक ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए रविवार रात पटरियों पर चल रहे थे। इनमें से तीन विशाखापत्तनम-टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गये जबकि बाकी श्रमिक मामूली रूप से घायल हुए है। अधिकारी ने बताया कि ये श्रमिक यहां एक स्थानीय कंपनी में काम करते थे और अपने गृह राज्य जा रहे थे। उन्होंने बताया कि तीन श्रमिकों की मौत मौके पर ही हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश के दादरी में ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

भारतसुल्तानपुर में ट्रेन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ