लाइव न्यूज़ :

गुजरात में एक परिवार की तीन महिलाएं मिलीं मृत, आत्महत्या का संदेह

By भाषा | Updated: October 11, 2021 14:08 IST

Open in App

देवभूमि द्वारका (गुजरात), 11 अक्टूबर गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में सोमवार को सुबह एक बुजुर्ग महिला, उसकी बेटी और नातिन एक परिचित के घर पर मृत पाई गईं। पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है।

भंवाद पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक जामनगर की थीं और भंवाद शहर में एक सप्ताह पहले अपने किसी परिचित के घर आई थीं। महिलाओं की उम्र 63 साल, 43 साल और 18 साल थी और वे भीख मांगकर गुजारा कर रही थीं। तीनों उस घर के एक कमरे में मृत मिलीं, जहां वे एक सप्ताह से रह रहीं थी।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा लगता है कि आर्थिक संकट के कारण तीनों ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जामनगर के एक सरकारी अस्पताल में भेजा कर, दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह