लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में तीन आतंकी ढेर: राहुल भट्ट को सुरक्षाबलों ने मार गिराया, आईजी बोले- बैंक मैनेजर के हत्यारे की हुई पहचान

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 7, 2022 14:57 IST

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि चकतरास कुपवाड़ा में आज सुबह मारे गए लश्करे तौयबा के दोनों आतंकियों की पहचान कर ली गई है। इनमें एक पाकी आतंकी तुफैल और दूसरा दक्षिण कश्मीर के त्राल का रहने वाला इश्तियाक लोन है। लोन कुछ समय पहले ही आतंकी बना था।

Open in App
ठळक मुद्देकुपवाड़ा के चकतारस कंडी इलाके में आतंकियों के साथ पुलिस व सेना की मुठभेड़ जारी है।आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि आतंकियों की तलाश अभी जारी है। 

जम्मू: कश्मीर में आज जिन तीन आतंकियों को ढेर किया गया है उनमें से एक कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट का हत्यारा भी बताया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है, उधर सोपोर में मुठभेड़ में भी सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। इनमें एक आतंकी का संबंध राहुल भट की हत्या में भी शामिल था। कुपवाड़ा के चकतारस कंडी इलाके में आतंकियों के साथ पुलिस व सेना की मुठभेड़ जारी है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आतंकी संगठन लश्करे तौयबा के दो आतंकी, जिनमें एक पाकी आतंकी तुफैल भी शामिल है, मारा गया है। उन्होंने कहा कि आतंकियों की तलाश अभी जारी है। 

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि चकतरास कुपवाड़ा में आज सुबह मारे गए लश्करे तौयबा के दोनों आतंकियों की पहचान कर ली गई है। इनमें एक पाकी आतंकी तुफैल और दूसरा दक्षिण कश्मीर के त्राल का रहने वाला इश्तियाक लोन है। लोन कुछ समय पहले ही आतंकी बना था। इसके साथ ही विजय कुमार ने दावा किया कि इलाकाई देहाती बैंक के शाखा प्रबंधक विजय कुमार की हत्या में शामिल आतंकी को चिन्हित कर लिया गया है। 

वह और उसके हैंडलर जल्द ही पकड़े जाएंगे या फिर किसी मुठभेड़ में मारे जाएंगे। उन्होंने कहा कि वादी में टारगेट किलिंग की साजिश लोगों में डर और असुरक्षा की भावना पैदा कर, हालात बिगाड़ने की साजिश के तहत की गई है। इस साजिश को नाकाम बनाने और लोगों में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को मजबूत बनाने के लिए एक प्रभावी रणनीति पर काम किया जा रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल