लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराए तीन आतंकी, एक जवान शहीद

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 29, 2020 08:09 IST

बीते दिन शोपियां जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए जबकि एक ने आत्मसमर्पण कर दिया। मारे गए आतंकवादियों में एक पुलिस का पूर्व जवान था। मारे गए आतंकवादियों में एक शकूर पार्रे जम्मू कश्मीर पुलिस का पूर्व जवान और अल-बद्र संगठन का जिला कमांडर था।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में चार अज्ञात आतंकी मार गिराए हैं। यह मुठभेड़ ज़दुरा इलाके में चल रही है।

श्रीनगरः जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में चार अज्ञात आतंकी मार गिराए हैं। यह मुठभेड़ ज़दुरा इलाके में चल रही है। सुरक्षाबलों को शक है कि क्षेत्र में और आतंकी छिपे हो सकते हैं, जिसके लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं मारे गए आतंकियों की पहचान की जा रही है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ जवान भी शहीद हो गया है।

बीते दिन शोपियां जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए जबकि एक ने आत्मसमर्पण कर दिया। मारे गए आतंकवादियों में एक पुलिस का पूर्व जवान था। मारे गए आतंकवादियों में एक शकूर पार्रे जम्मू कश्मीर पुलिस का पूर्व जवान और अल-बद्र संगठन का जिला कमांडर था। एक अन्य आतंकवादी एक पंच की हत्या में भी शामिल था। 

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों ने जिले के किलूरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बल के तलाशी दल पर गोलियां चलायी और दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। चारों शव मुठभेड़ स्थल से बरामद कर लिए गए हैं। 

श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया था कि मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी ने आत्मसमर्पण कर दिया। दो एके राइफल और तीन पिस्तौल (मुठभेड़ स्थल से) बरामद किए गए। मुठभेड़ के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों ने पेशेवर रूख का प्रदर्शन करते हुए एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचान अवंतीपुरा निवासी शोएब अहमद भट्ट के रूप में की गयी है। मारे गए अन्य आतंकवादियों की पहचान सुहैल भट्ट, जुबैर नेंगरू और शाकिर-उल-जब्बार के रूप में की गई है। 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार पार्रे 2014 में जिला पुलिस कुलगाम में विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) के रूप में शामिल हुआ था। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, बाद में उसे पुलिस विभाग में कांस्टेबल के रूप में शामिल कर लिया गया। पार्रे पुलिस की चार राइफलें लेकर आतंकवादी संगठन में शामिल हो गया। मारे गए सभी आतंकवादियों लंबा आतंकी अपराध रिकॉर्ड था।

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट