लाइव न्यूज़ :

ट्रक-कार की टक्कर में तीन व्यक्तियों की मौत

By भाषा | Updated: November 18, 2020 00:20 IST

Open in App

गाजियाबाद, 17 नवंबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक ट्रक द्वारा एक यात्री वाहन में टक्कर मार देने से उसमें सवार तीन यात्रियों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि गुरुग्राम से एक परिवार के सात सदस्य बिजनौर जिले स्थित अपने गांव जा रहे थे, उसी दौरान निवारी इलाके में गंग नहर मार्ग पर सोमवार रात करीब एक बजे यह हादसा हो गया। अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रक सड़क से फिसलकर पलट गया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नीरज कुमार जादौन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि घायलों को मुरादनगर के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां अल्ताफ (35), उसकी पत्नी जीनत (32)और कार ड्राइवर नसीम को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार तीन व्यक्तियों का उपचार चल रहा है जबकि दो अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। जादौन के मुताबिक ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया जबकि कंडक्टर का भी इलाज चल रहा है। ट्रक जब्त कर लिया गया है और शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है