लाइव न्यूज़ :

पेड़ से टकराने से कार में लगी आग, तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 18, 2020 19:02 IST

Open in App

प्रयागराज, 18 नवंबर जिले के यमुना पार कोरांव थाना अंतर्गत पसना गांव में एक कार पेड़ से टकरा गई। इस भीषण टक्कर से कार में आग लग गई जिससे उसमें सवार सभी तीन लोगों की जलने से मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक (यमुना पार) चक्रेश मिश्रा ने बताया कि यह घटना कल देर रात हुयी और पुलिस को बुधवार सुबह इस घटना की जानकारी प्राप्त हुई। पूछताछ से जानकारी मिली कि यह कार मेजा से कोरांव जा रही थी।

उन्होंने बताया कि कार इतनी तेज गति से जा रही थी कि पेड़ से टकराने से कार के परखच्चे उड़ गए और कार में आग लगने से उसमे सवार सभी तीन लोगों की घटनास्थल पर ही जलने से मृत्यु हो गई।

मिश्रा ने बताया कि मृतकों की पहचान अनिल सिंह (40 वर्ष), कार चालक पिंटू भारतीय (25 वर्ष) और पिंटू भारतीय की पत्नी स्वाति भारतीय (25 वर्ष) के रूप में हुई है। यह कार अनिल सिंह की थी और ये सभी औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत मउवारी कला गांव के रहने वाले थे।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी