लाइव न्यूज़ :

इंदौर में शराब पीने के बाद तीन लोगों की मौत, दो बार सील

By भाषा | Updated: July 28, 2021 16:19 IST

Open in App

इंदौर, 28 जुलाई मध्य प्रदेश के इंदौर में शराब पीने के बाद कम से कम तीन लोगों की मौत होने से प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और दो बार सील कर दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक महेशचंद्र जैन ने बुधवार को बताया कि पिछले पांच दिन के दौरान शहर के दो अलग-अलग बार में शराब पार्टी के बाद सागर (30), शिशिर तिवारी (30) और सचिन गुप्ता (39) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इनमें से तिवारी के शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मौत के कारण के तौर पर किसी जहरीली वस्तु के सेवन का संदेह जताया है। उन्होंने कहा कि सागर की मृत्यु के तुरंत बाद उसके परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए महाराष्ट्र ले गए थे।

जैन ने कहा, "पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है। लेकिन जांच पूरी होने से पहले इस नतीजे पर पहुंचना ठीक नहीं है कि तीनों लोगों ने जहरीली शराब पीने से दम तोड़ा।’’

इस बीच, सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी ने बताया कि सागर और तिवारी छोटा बांगड़दा क्षेत्र के एक बार में अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी में शामिल हुए थे, जबकि गुप्ता ने मरीमाता इलाके के एक बार में शराब पी थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस की जारी जांच के मद्देनजर दोनों बार को सील कर दिया गया है और वहां से शराब के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

सोनी ने कहा कि चूंकि तीनों लोगों ने बार में शराब पीने के साथ खाना भी खाया था। इसलिए खाद्य विषाक्तता के पहलू पर भी जांच की जा रही है।

इस बीच, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने आरोप लगाया कि इंदौर में शराब पीने के बाद लोगों की मौत के मामले को स्थानीय प्रशासन दबाने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा, "इंदौर, राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के प्रभार का जिला है। इंदौर में शराब पीने के बाद हुई मौतों का सच सामने लाने के लिए इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग