लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन लोगो की मौत, 107 नये मामले

By भाषा | Updated: February 10, 2021 21:37 IST

Open in App

जयपुर, 10 फरवरी राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को तीन और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में इस घातक संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2777 हो गई। इसके साथ ही राज्य में 107 नये मामले आने से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,18,491 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को इस घातक संक्रमण से तीन और लोगों की मौत हो गई। 107 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,18,491 हो गयी जिनमें से 1450 रोगी उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि नये मामलों में जयपुर में 26, कोटा में 21, अजमेर में 15, जोधपुर में 14, भीलवाडा में 8, झालावाड में 5, उदयपुर में 4 नये संक्रमित शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस दौरान 89 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए और राज्य में अब तक कुल 3,14,264 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

राज्य में इस संक्रमण से राज्य में अब तक 2777 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें जयपुर में 517, जोधपुर में 304, अजमेर में 222, कोटा में 169, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120, उदयपुर में 121, पाली में 109 और सीकर में 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित