लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः नवाब मलिक ने कहा- एनसीपी के तीन विधायकों को बीजेपी निजी विमान से दिल्ली ले गई

By भाषा | Updated: November 25, 2019 06:24 IST

उन्होंने कहा कि दौलत दरोडा और नितिन पवार ने वीडियो संदेश भेजकर कहा है कि वे राकांपा के साथ हैं। एक और विधायक नरहरि जिरवाल का संदेश भी राकांपा के ट्विटर पर साझा किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपवार और दरोडा ने हमें वीडियो संदेश भेजकर कहा है कि वे पार्टी के साथ हैं।मलिक ने कहा कि ये विधायक जल्दी ही लौट आएंगे।

राकांपा ने रविवार रात को दावा किया कि अजित पवार के उप मुख्यमंत्री पद के शपथ समारोह में शनिवार को भाग लेने वाले तीन विधायकों को भाजपा द्वारा निजी विमान में उसी दिन दिल्ली लाया गया था। राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि तीनों विधायकों ने कहा है कि वे पार्टी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि दौलत दरोडा और नितिन पवार ने वीडियो संदेश भेजकर कहा है कि वे राकांपा के साथ हैं। एक और विधायक नरहरि जिरवाल का संदेश भी राकांपा के ट्विटर पर साझा किया गया।

मलिक ने कहा, “दौलत दरोडा, नितिन पवार और नरहरि जिरवाल को भाजपा द्वारा निजी विमान में कल दिल्ली ले जाया गया। पवार और दरोडा ने हमें वीडियो संदेश भेजकर कहा है कि वे पार्टी के साथ हैं।” इससे पहले दिन में मलिक ने तीनों विधायकों के अलावा बाबासाहेब पाटिल और अनिल पाटिल के लापता होने के बात कही थी। मलिक ने कहा कि ये विधायक जल्दी ही लौट आएंगे।

मलिक ने ट्विटर पर अनिल पाटिल के ट्वीट को टैग किया था जिसमें पाटिल ने कहा था कि वह राकांपा के साथ हैं और उन्हें शरद पवार के नेतृत्व पर भरोसा है। ट्वीट में पाटिल ने कहा था कि वह राज भवन इसलिए गए थे क्योंकि अजित पवार विधायक दल के नेता हैं। पाटिल ने ट्वीट में कहा था कि वह शरद पवार के साथ हैं और उन्हें नहीं पता था कि राज भवन में क्या होने वाला है। शनिवार को दरोडा के परिवार ने पुलिस में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

भारत28 जनवरी टू 28 फरवरी?, 30 दिन गुजर गए, बेहद दर्दनाक?, विमान दुर्घटना में अजीत पवार की मृत्यु के बाद भतीजे रोहित ने चाचा के निधन पर भावुक पोस्ट

भारतमहाराष्ट्र पवार परिवारः 28 जनवरी को अजित पवार की मृत्यु और 26 फरवरी को एनसीपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं सुनेत्रा पवार?

भारतलातूर जिला परिषद चुनावः भाजपा 16 सीटों के साथ आगे, जानें शिवसेना, कांग्रेस, एनसीपी का हाल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप