लाइव न्यूज़ :

मकान गिरने की अलग-अलग घटनाओं में तीन लड़कियों की मौत

By भाषा | Updated: September 16, 2021 12:57 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 16 सितंबर फतेहपर जिले में बुधवार रात कच्चे मकान गिरने की अलग-अलग घटनाओं में तीन लड़कियों की मौत हो गयी।

सुल्तानपुर घोष थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अरविंद कुमार गौतम ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार आधी रात दरियापुर मजरे मोहम्मदपुर गौंती गांव में कच्चा मकान गिरने से उसके मलबे में दबकर राकेश लोधी की बेटियों तीया (18) और मुस्कान (तीन) की मौके पर मौत हो गयी।

इस बीच, कल्यानपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि महरहा गांव में बुधवार रात भिखारी लाल (35) अपनी पत्नी सुनीता (30) एवं दो साल की बेटी कोमल के साथ अपने घर में सो रहा था, तभी करीब दो बजे उसका कच्चा मकान गिर गया। मलवा में तीनों दब गए।

एसएचओ ने बताया कि मकान गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे और तीनों को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक कोमल की मौत हो चुकी थी।

उन्होंने बताया कि घायल दंपत्ति (भिखरी लाल और सुनीता) को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब