लाइव न्यूज़ :

शराब पीने से तीन की मौत, दो अन्य की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: November 13, 2020 13:00 IST

Open in App

लखनऊ, 13 नवंबर(भाषा:)राजधानी के ग्रामीण इलाके बंथरा में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि दो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है ।

पुलिस का कहना है कि इन लोगों की मौत शराब पीने से हुई है लेकिन शराब जहरीली थी या नहीं इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग सकेगी ।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) सोमेन बर्मा ने बताया कि बंथरा के रसूलपुर गांव निवासी सुंदरलाल(35), अच्छे (3)(तथा लतीफ नगर निवासी राजकुमार(32) ने बृहस्पतिवार देर शाम देशी शराब खरीद कर पी थी। इसके अलावा दो अन्य लोगों ने भी शराब पी थी ।

वर्मा ने बताया कि देर रात इन पांचों की तबियत खराब हो गयी और इन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सुंदरलाल, अच्छे तथा राजकुमार की मौत हो गयी ।

उन्होंने बताया कि दो अन्य में से एक को गंभीर हालत होने पर किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है ।

उन्होंने बताया कि इन लोगों ने जो शराब पी थी वह जहरीली थी या इनकी मौत अधिक शराब पीने के कारण हुई है, इसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा । तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है ।

इन लोगों ने जिस व्यक्ति से शराब खरीदी थी, वह फरार है। पुलिस उस व्यक्ति की तलाश करने के साथ ही मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?