लाइव न्यूज़ :

छोटी गंडक नदी में तीन बच्चे डूबे

By भाषा | Updated: August 28, 2021 11:28 IST

Open in App

देवरिया जिले के खैराट गांव के पास छोटी गंडक नदी में शुक्रवार को नहाते समय तीन बच्चे डूब गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, तीनों बच्चे खामपार थाना अंतर्गत खैराट गांव के निवासी थे। उन्होंने बताया कि बच्चे छोटी गंडक नदी में नहाते समय पैर फिसल जाने से गहरे पानी में डूब गए। कुछ ग्रामीणों ने बच्चों को बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव बहुत तेज होने के कारण वे बच्चों को बचा नहीं पाए। बाद में ग्रामीणों ने तीनों शवों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।खामपार के थाना प्रभारी विपिन मलिक ने बताया कि बरसात की वजह से नदी इस समय उफान पर है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर खैराट गांव के रहने वाले अंकुश (सात), मोहित (नौ) और बुलबुल (आठ) नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान बच्चों का पैर फिसल गया और तेज धारा के चलते तीनों गहरे पानी में बह गए और डूब जाने से उनकी मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट