लाइव न्यूज़ :

फर्जी कागजात के जरिए बैंक से चार करोड़ रुपये का कर्ज लेने के आरोप में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 31, 2021 00:44 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से फर्जी कागजात के जरिए चार करोड़ रुपये का कर्ज लेने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही बैंक के कर्मचारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (सिटी-1) निपुण अग्रवाल ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्ष्य तंवर और उसके साथी शिवम और उसके पिता सुनील कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बैंक प्रबंधक उत्कर्ष कुमार, उप प्रबंधक प्रियदर्शिनी और पंजाब नेशनल बैंक के कुछ अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक तंवर ने फर्जी तरीके से कुछ संपत्तियां अपने साथियों के नाम ट्रांसफर करा दीं। फिर उसने संपत्तियों को गिरवी रखकर चार करोड़ रुपये का कर्ज लिया, जो गिरवी रखी गई संपत्तियों का चार गुना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATM Withdrawal Rules: एटीएम से पैसा निकालने पर अब देना होगा ज्यादा चार्ज, अप्रैल से बैंकों ने किया बड़ा बदलाव

कारोबारसार्वजनिक क्षेत्र बैंकः एमडी, ईडी पद परआवेदन दे सकेंगे निजी क्षेत्र के उम्मीदवार?, 21 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य, आखिर क्यों विरोध में उतरे कर्मचारी संगठन?

कारोबारSarkari Job 2025: रहिए तैयार, 50,000 कर्मचारियों की भर्ती, सरकारी बैंक में नौकरी करने का मौका, इस वेबसाइट पर देखिए गाइडलाइन

भारतMehul Choksi: 13000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी?, बेल्जियम में गिरफ्तार मेहुल चोकसी पर शिकंजा कसने की तैयारी, पंकज चौधरी बोले-भगोड़ों और भ्रष्टाचारी को बर्दाश्त नहीं करेंगे

कारोबारState Bank of India 2024: मोटर वाहन, होम और पर्सनल लोन महंगे, पीएनबी, बीओआई के बाद एसबीआई ने दिया झटका, जानें जेब पर असर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?