लाइव न्यूज़ :

खालिस्तान समर्थक 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के हजारों समर्थकों ने तलवारों और बंदूकों से तोड़े पुलिस बेरिकेड्स, छावनी में तब्दील हुआ अजनाला

By रुस्तम राणा | Updated: February 23, 2023 15:42 IST

अमृतसर के अजनाला थाने के बाहर विरोध कर रहे हजारों समर्थकों तलवारों और बंदूकों से पुलिस बेरिकेड्स तोड़कर अंदर घुस गए। वे अमृतपाल सिंह करीबी सहयोगी लवप्रीत तूफान की गिरफ्तारी के विरोध में पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हुए थे।

Open in App

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में खालिस्तान समर्थक संगठन 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के करीबी तूफान सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए।

इस दौरान अमृतसर के अजनाला थाने के बाहर विरोध कर रहे हजारों समर्थकों तलवारों और बंदूकों से पुलिस बेरिकेड्स तोड़कर अंदर घुस गए। वे अमृतपाल सिंह करीबी सहयोगी लवप्रीत तूफान की गिरफ्तारी के विरोध में पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हुए थे।

गुरदासपुर जिले के लवप्रीत को एक व्यक्ति के अपहरण और पिटाई के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उसके परिवार के सदस्यों ने कहा कि वह निर्दोष है और उसे मामले में झूठा फंसाया गया है।

'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने कहा, कि केवल एक राजनीतिक मकसद से प्राथमिकी दर्ज की गई। यदि वे एक घंटे में मामले को रद्द नहीं करते हैं, तो आगे जो कुछ भी होगा उसके लिए व्यवस्थापक जिम्मेदार होगा ... उन्हें लगता है कि हम कर सकते हैं।" कुछ मत करो, इसलिए ये शक्ति प्रदर्शन जरूरी था"

गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह ने हाल में गृहमंत्री अमित शाह को धमकी दी थी। उसने कहा था कि इंदिरा ने भी हमें दबाने की कोशिश की थी, क्या हश्र हुआ? कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आशंका जताई है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की शह पर पंजाब में फिर से खालिस्तान का मुद्दा भड़काने के लिए अमृतपाल को दुबई से पंजाब भेजा गया है। अमृतपाल की गतिविधियों पर केंद्रीय खुफिया एजेंसियां नजर बनाए हुए हैं। 

टॅग्स :पंजाबअमृतसर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?