लाइव न्यूज़ :

आजादी को महत्व देने वालों को विपक्षी दलों के प्रयास का स्वागत करना चाहिए: चिदंबरम

By भाषा | Updated: August 21, 2021 14:29 IST

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि किसी भी दूसरे अधिकार के मुकाबले आजादी को ज्यादा महत्व देने वाले लोगों को 19 विपक्षी दलों की ओर से एकजुटता का संकल्प किये जाने का स्वागत करना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भक्त और ट्रोल विपक्षी एकजुटता का मजाक बनाएंगे, लेकिन उन्हें मार्टिन निमोलर (जर्मन कवि) के मशहूर शब्दों को याद रखना चाहिए। द्वेषी लोग हर प्रयास का उपहास बनाएंगे, लेकिन एक दिन उन्हें भी अहसास होगा कि हम जिन लोगों की आजादी के लिए लड़ रहे थे उनमें वो भी शामिल थे।’’ चिदंबरम ने कहा कि किसी भी दूसरे अधिकार के मुकाबले आजादी को महत्व देने वाले लोगों को 19 विपक्षी दलों की ओर से एकजुटता का संकल्प किये जाने का स्वागत करना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पहल पर देश के 19 विपक्षी दलों के नेताओं ने शुक्रवार को बैठक की और 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ‘मजबूरियों’ और मतभेदों को भुलाकर भाजपा के खिलाफ एकजुट होने पर सहमति जताई। साथ ही, कथित पेगासस जासूसी मामला, किसान आंदोलन और कई अन्य मुद्दों को लेकर सरकार को पुरजोर ढंग से घेरने का संकल्प लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत