CAA और NRC का विरोध कर रहे लोगों का ‘सफाया’ एक घंटे में हो सकता है: हरियाणा BJP विधायक

By भाषा | Published: December 25, 2019 04:11 AM2019-12-25T04:11:58+5:302019-12-25T04:11:58+5:30

भाजपा विधायक ने सभा में कहा, ‘‘ आज यह जवाहरलाल नेहरू का हिंदुस्तान नहीं है, आज यह गांधी वाला नहीं है। आज यह हिंदुस्तान है नरेंद्र मोदी जी का। मियां जी, अब यह हिंदुस्तान नरेंद्र मोदी जी का है, अगर इशारा हो गया ना तो एक घंटे में सफाया कर देंगे।’’ संशोधित नागरिकता कानून का हवाला देते हुए वह एक वीडियो क्लिप में यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि मोदी ने यह पहल की है।

Those opposing CAA and NRC can be 'wiped out' in one hour: Haryana BJP MLA | CAA और NRC का विरोध कर रहे लोगों का ‘सफाया’ एक घंटे में हो सकता है: हरियाणा BJP विधायक

कैथल के विधायक लीला राम गुर्जर

Highlightsविधायक ने कहा कि आज यह भारत मनमोहन सिंह, जवाहरलाल नेहरू या गांधी का नहीं है, बल्कि मोदी जी और अमित शाह का भारत है।भाजपा विधायक के मुताबिक, अगर मुस्लिम सोचते हैं कि उन्हें देश से निकालने के लिए यह षड्यंत्र है तो ऐसा उस कानून में कुछ भी नहीं है।

हरियाणा में भाजपा के एक विधायक ने एक समुदाय विशेष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी का विरोध कर रहे हैं उनका ‘सफाया’ एक घंटे में किया जा सकता है। कैथल के विधायक लीला राम गुर्जर संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में अपने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने सभा में कहा, ‘‘ आज यह जवाहरलाल नेहरू का हिंदुस्तान नहीं है, आज यह गांधी वाला नहीं है। आज यह हिंदुस्तान है नरेंद्र मोदी जी का। मियां जी, अब यह हिंदुस्तान नरेंद्र मोदी जी का है, अगर इशारा हो गया ना तो एक घंटे में सफाया कर देंगे।’’ संशोधित नागरिकता कानून का हवाला देते हुए वह एक वीडियो क्लिप में यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि मोदी ने यह पहल की है।

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर मुस्लिम सोचते हैं कि उन्हें देश से निकालने के लिए यह षड्यंत्र है तो ऐसा उस कानून में कुछ भी नहीं है। लेकिन जिन्होंने अवैध तरीके से देश में प्रवेश किया है, उन्हें निश्चित तौर पर जाना होगा।’’ इस साल अक्टूबर में आयोजित विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को हराने वाले गुर्जर ने कहा, ‘‘ मैं यहां लोगों से कहना चाहता हूं कि आज यह भारत मनमोहन सिंह, जवाहरलाल नेहरू या गांधी का नहीं है, बल्कि मोदी जी और अमित शाह का भारत है।’’ 

English summary :
Those opposing CAA and NRC can be 'wiped out' in one hour: Haryana BJP MLA


Web Title: Those opposing CAA and NRC can be 'wiped out' in one hour: Haryana BJP MLA

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे