लाइव न्यूज़ :

बीरभूम हिंसा को राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बताया शासन पर धब्बा, ममता सरकार को दे डाली ये नसीहत

By रुस्तम राणा | Updated: March 24, 2022 15:02 IST

बीरभूम घटना पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को कहा, यह एक शर्मनाक घटना है और शासन पर एक धब्बा है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल ने कहा, लोकतंत्र में लोगों को इस तरह से जिंदा जलाना बहुत दर्दनाक होता हैटीएमसी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को हटाने की मांग कीहिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को मिलेगा 5 लाख रुपये का मुआवजा 

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बीरभूम में हुई हिंसा को शर्मनाक बताया है। बीरभूम घटना पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को कहा, यह एक शर्मनाक घटना है और शासन पर एक धब्बा है। लोकतंत्र में लोगों को इस तरह से जिंदा जलाना बहुत दर्दनाक होता है। मैं सरकार से रक्षा की पेशकश करने के बजाय सबक सीखने की अपील करता हूं।

टीएमसी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को हटाने की मांग की

उधर, इसी घटना को लेकर टीएमसी नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने राज्यपाल को बर्खास्त करने को लेकर गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद टीएमसी नेता कहा, बीरभूम के रामपुरहाट की घटना को देखते हुए हमने गृह मंत्री से राज्यपाल को हटाने के लिए कहा है। हमने जो पत्र मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दिया वही पत्र की कॉपी गृह मंत्री अमित शाह को दी है।

मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 5 लाख रुपये 

बीरभूम में हुई हिंसा में मारे गए लोगों के लिए ममता सरकार की ओर से मुआवजा राशि और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की गई है। राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने हिंसा प्रभावित क्षेत्र में हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की। सीएम ने यह माना कि प्रशासन की तरफ से बड़ी लापरवाही हुई है। टीएमसी नेता की हत्या के बाद पुलिस को अलर्ट होना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जो भी इसके पीछे है उन्हें सख्त सज़ा मिलेगी। मृतक के परिवार को 5 लाख, जिनके घर जले है उन्हें एक लाख रूपए और घर चलाने के लिए 10 लोगों को नौकरी दी जाएगी।

टॅग्स :पश्चिम बंगालजगदीप धनखड़टीएमसीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया