लाइव न्यूज़ :

Aadhaar से जुड़ी ये जानकारी बेहद जरूरी, जान लें UIDAI द्वारा जारी किया गया अलर्ट

By अनुराग आनंद | Updated: November 29, 2020 10:45 IST

आधार कार्ड में कई बार आपका नाम, पता और मोबाइल नंबर गलत होता है। इन छोटो से गलती की वजह से आपको सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पता है। ऐसे में इन जानकारी को आप इस तरह से अपडेट कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइन सुधार के लिए आपको नजदीकी आधार सेंटर जाना होगा और एक फार्म भरना होगा। UIDAI के नियमों के अनुसार 5 से 15 साल तक के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट निशुल्क होता है।

नई दिल्ली: भारत सरकार ने देश में रहने वाले नागरिकों के लिए आधार कार्ड को बेहद जरूरी दस्तावेज बना दिया है। 5 साल के बच्चों से लेकर देश में रहने वाले हर उम्र के नागरिकों के लिए किसी भी सरकारी काम-काज में आधार कार्ड बेहद जरूरी दस्तावेज है। 

ऐसे में आधार कार्ड को लेकर हर जानकारी से अपडेट होना बेहद जरूरी है। बच्चों के एडमिशन से लेकर बैंक में खाते खुलवाने या फिर किसी सरकारी योजना के लाभ उठाने में आधार का होना बेहद जरूरी है।

यदि आपके आधार में कोई गलती है तो इसे तुरंत सही करा लें। अन्यथा किसी भी सरकारी कागजात में गलत जानकारी दिए जाने की वजह से आपको बाद में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

आइए जानते हैं कि आधार कार्ड को लेकर नया अपडेट क्या है? जिसके बारे में हम सभी को जानकारी होना बेहद जरूरी है। 

आधार को लेकर किसी तरह के मदद व शिकायत के लिए ये नंबर डायल करें-  आधार से जुड़ी सारी समस्याएं एक फोन कॉल पर दूर हो जाएंगी। अगर आपको आधार कार्ड से जुड़ी कोई जानकारी हासिल करनी है तो आप टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल कर सकते हैं। यह हेल्पलाइन हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, कन्नड़ और उर्दू समेत 12 भाषाओं में उपलब्ध है। आधार कार्ड में अपडेट के लिए आधार सेंटर पर ज्यादा फीस मांगी जाती है। तो आप इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 197 पर कॉल करके कर सकते हैं।

आधार में नाम, पता और मोबाइल नंबर अपडेट के लिए फीस- आधार कार्ड में कई बार आपका नाम, पता और मोबाइल नंबर गलत होता है। इन छोटो से गलती की वजह से आपको सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पता है। ऐसे में आप अपने आधार कार्ड में नाम, मोबाइल नंबर, पता, जेंडर और ईमेल आईडी को 50 रुपये फीस देकर आसानी से सुधरवा सकते हैं। इन सुधार के लिए आपको नजदीकी आधार सेंटर जाना होगा और एक फार्म भरना होगा। इसके बाद चंद मिनटों की प्रोसेसिंग के बाद अगले 24 से 48 घंटे में आपकी सभी डिटेल आधार कार्ड में अपडेट हो जाएगी। 

बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट के लिए नहीं लगेगी कोई फीस- UIDAI के नियमों के अनुसार 5 से 15 साल तक के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट निशुल्क होता है। दूसरी ओर 15 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए आपको 50 रुपये शुल्क अदा करना होगा। इसके अलावा, यदि आप आधार सेंटर पर जाकर अपने आधार कार्ड का कलर प्रिंट आउट निकलवाते है तो आपको 30 रुपये फीस देनी होगी।

टॅग्स :आधार कार्डयूआईडीएआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतAadhaar Card 2026: अपने आधार के बारे में रखें ए-टू-जेड जानकारी, जानें आधार कार्ड से जुड़ी पूरी गाइडलाइन

कारोबारFinancial Rules 2026: आधार, पैन और डिजिलॉकर के ये 5 नए नियम आज ही चेक करें, वरना रुक सकता है आपका जरूरी काम

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है