लाइव न्यूज़ :

दहेज़ लेना अपराध लेकिन फिर भी ये वेबसाइट कैलकुलेट कर बताती है कि आपको कितना मिलेगा दहेज़!

By राहुल मिश्रा | Updated: June 1, 2018 16:57 IST

इस पोर्टल पर देखने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आपत्ति जाहिर की। सिंधिया के अनुसार यह एक तरह से दहेज़ का प्रचार व प्रसार है।

Open in App

भारत में दहेज़ लेना और देना दोनों ही अपराध की श्रेणी में आते हैं। दहेज़ लेने और दहेज़ देने दोनों ही स्थिति में ये कानून अपराध की श्रेणी में आता है, ऐसा करने पर कड़ी सजाओं का प्रावधान भी है। अपराध के श्रेणी में आने के बाद कई दहेज़ प्रेमी अलग अलग तरीके के हथकंडे अपनाते हैं।

आज हम आपको एक ऐसी वेबसाइट के बारे में बताने जा रहे हैं जो किसी लड़के की नौकरी, सैलरी, क्वालिफिकेशन और रंग-रूप के आधार पर बताती है कि उसे उसकी शादी में कितना दहेज़ मिल सकता है। इस वेबसाइट का नाम है डाउरी (दहेज़) कैलकुलेटर, जिसके जरिए कोई भी लड़के के लिए उपयुक्त दहेज का पता कर सकता है कि उसे शादी में कितना दहेज़ मिलेगा? हालांकि अब यह साईट विवादों में आ गई है क्योंकि कई लोगों का कहना है कि इसके माध्यम से दहेज़ का प्रचार और प्रसार किया जा रहा है, वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यह साईट सिर्फ एक सटायर है इसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। अब यह साईट कितना सही है और कितना गलत इसका फैसला लोगों को ही करना है।

विरोध में कांग्रेसी सांसद और केंद्रीय मंत्रालय-यह मामला तब सामने आया जब इस पोर्टल पर देखने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आपत्ति जाहिर की। सिंधिया के अनुसार यह एक तरह से दहेज़ का प्रचार व प्रसार है। उन्होंने बीते सोमवार PMO (प्रधानमंत्री कार्यालय) और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को अपने ट्वीट में टैग करते हुए इस वेबसाइट पर कार्रवाई करने की बात कही थी। इसके बाद माहिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी हरकत में आईं और उन्होंने ने आईटी मिनिस्टर रवि शंकर प्रसाद से इस वेबसाइट को ब्लॉक करने और इसे बनाने वाले के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है।

 

हालांकि इसके बावजूद यह साईट अब भी चल रही है और सिंधिया के ट्वीट के बाद साईट पर ट्रैफिक में भी तेजी आई है। वहीं वेबसाइट के मालिक तनुल ठाकुर ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्वीट का जबाब देते हुए कहा कि 'परेशान मत होइए, ये व्यंग है, लेकिन साइट पर ट्रैफिक लाने के लिए आपका शुक्रिया।'

बता दें कि करीब 6 साल पहले दहेज को लेकर www.dowrycalculator.com नाम की ये वेबसाइट बनाई गई थी। वेबसाइट के ही अनुसार ये महज एक व्यंग है, जिसे सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनाने या उन्हें दहेज़ से बचने का ज्ञान देने के लिए बनाया गया है। 

टॅग्स :वायरल कंटेंटज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियाज्योतिरादित्य सिंधियामेनका गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवरुण गांधी ने सपरिवार की पीएम मोदी से मुलाकात, प्रशंसा में वरुण ने बांधे तारीफों के पुल; देखें तस्वीरें

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

भारत"गद्दार" और ‘‘जयचंद’’ शकील अहमद?, मणिकम टैगोर ने कहा- यह कोई नयी बात नहीं, गद्दारों का नया जत्था, कुछ मोदी सरकार में मंत्री, कुछ सांसद और एक तो वर्तमान मुख्यमंत्री भी हैं?

भारतग्वालियर में ‘अभ्युदय: मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट’ का आयोजन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंच से की सीएम डॉ. मोहन यादव की जबरदस्त तारीफ

भारत"संचार साथी ऐप अनिवार्य नहीं, डिलीट कर सकते हैं लोग", विवाद के बीच बोले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो