तिरुवनंतपुरम नगर निगमः 45 साल से कब्जा, वामपंथी दल पस्त?, पीएम मोदी ने लिखा-भाजपा-राजग को मिला जनादेश केरल की राजनीति में ऐतिहासिक क्षण, पढ़िए पोस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 13, 2025 17:18 IST2025-12-13T17:17:05+5:302025-12-13T17:18:09+5:30

वामपंथी दलों को तिरुवनंतपुरम नगर निगम में बड़ा झटका लगा, जिस पर उनका 45 वर्षों से कब्जा था।

Thiruvananthapuram Municipal Corporation bjp won 50 seat 45 years occupation Left parties defeated PM Modi wrote BJP-NDA gets mandate historic moment video | तिरुवनंतपुरम नगर निगमः 45 साल से कब्जा, वामपंथी दल पस्त?, पीएम मोदी ने लिखा-भाजपा-राजग को मिला जनादेश केरल की राजनीति में ऐतिहासिक क्षण, पढ़िए पोस्ट

file photo

Highlights"शानदार नतीजों" के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। जनादेश को केरल की राजनीति में "ऐतिहासिक क्षण" बताया।कारण आज का परिणाम वास्तविकता बन सका।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग को मिले जनादेश को केरल की राजनीति में "ऐतिहासिक क्षण" बताया और "शानदार नतीजों" के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। वामपंथी दलों को तिरुवनंतपुरम नगर निगम में बड़ा झटका लगा, जिस पर उनका 45 वर्षों से कब्जा था।

वहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने भारी बढ़त हासिल कर ली है। नगर निकाय चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह केरल में पीढ़ियों से काम करने वाले कार्यकर्ताओं के कार्यों और संघर्षों को याद करने का दिन है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया, जिसके कारण आज का परिणाम वास्तविकता बन सका।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, "धन्यवाद तिरुवनंतपुरम। तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा-राजग को मिला जनादेश केरल की राजनीति में ऐतिहासिक क्षण है।" प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जनता को पूरा विश्वास है कि केरल की विकास संबंधी आकांक्षाओं को केवल भाजपा ही पूरा कर सकती है।

हैशटैग ‘विकसित तिरुवनंतपुरम’ के साथ कहा, "पार्टी जीवंत शहर के विकास और लोगों के जीवन की सुगमता को बढ़ावा देने के लिए काम करेगी।" प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की ताकत हैं और सभी को उन पर गर्व है। उन्होंने कहा, “भाजपा के सभी मेहनती कार्यकर्ताओं का मैं आभारी हूं, जिन्होंने नगर निगम में शानदार परिणाम सुनिश्चित करने के लिए लोगों के बीच जाकर काम किया।” 

Web Title: Thiruvananthapuram Municipal Corporation bjp won 50 seat 45 years occupation Left parties defeated PM Modi wrote BJP-NDA gets mandate historic moment video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे