लाइव न्यूज़ :

रवीना टंडन, फराह खान और भारती सिंह पर ‘धार्मिक भावनाएं आहत करने’ का पंजाब में तीसरा मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 5, 2020 01:11 IST

टंडन ने भी ट्वीट किया, ‘‘मैंने ऐसा कोई शब्द नहीं कहा जिसे किसी धर्म के अपमान के तौर पर समझा जा सकता है। हम तीनों (फराह खान, भारती सिंह और मैं) का कभी किसी का अपमान करने का इरादा नहीं रहा, लेकिन यदि हमने किया है तो मैं उन सभी से ईमानदारी से क्षमा चाहती हूं जिन्हें ठेस पहुंची है।’’

Open in App
ठळक मुद्देरवीना टंडन, फराह खान और भारती सिंह के खिलाफ एक टेलीविजन कार्यक्रम में एक समुदाय की धार्मिक भावनाएं कथित रूप से आहत करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। इन तीनों के खिलाफ राज्य के फिरोजपुर और अमृतसर जिलों में भी इसी तरह के आरोप के तहत मामले दर्ज किये गए हैं।

अभिनेत्री रवीना टंडन, निर्देशक एवं कोरियोग्राफर फराह खान और कॉमेडियन भारती सिंह के खिलाफ एक टेलीविजन कार्यक्रम में एक समुदाय की धार्मिक भावनाएं कथित रूप से आहत करने के आरोप में शनिवार को पंजाब में एक और मामला दर्ज किया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।   

एसएसपी स्वपन शर्मा ने बताया कि आल इंडिया क्रिश्चियन वेल्फेयर फ्रंट अध्यक्ष चरण मसीह की शिकायत पर इन तीनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295-ए के तहत मामला दर्ज किया गया।

इन तीनों के खिलाफ राज्य के फिरोजपुर और अमृतसर जिलों में भी इसी तरह के आरोप के तहत मामले दर्ज किये गए हैं।

एसएसपी शर्मा ने कहा कि वह आगे की कार्रवाई के लिए अन्य जिलों के पुलिस प्रमुखों के साथ समन्वय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीनों व्यक्तियों के खिलाफ आगे कोई भी कार्रवाई करने से पहले पुलिस शिकायत की जानकारी सत्यापित करेगी और टेलीविजन कार्यक्रम का वीडियो देखेगी।

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रसारित कार्यक्रम के सिलसिले में उनके खिलाफ महाराष्ट्र के बीड शहर में भी मामला दर्ज किया गया है। पिछले सप्ताह फराह खान ने माफी मांगी थी।

फिल्मकार ने ट्वीट किया था, ‘‘मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं और मेरा उद्देश्य किसी का अनादर करना कभी नहीं होगा। पूरी टीम, रवीना टंडन, भारती सिंह और खुद अपनी ओर से..हम ईमानदारी से माफी मांगते हैं।’’

टंडन ने भी ट्वीट किया, ‘‘मैंने ऐसा कोई शब्द नहीं कहा जिसे किसी धर्म के अपमान के तौर पर समझा जा सकता है। हम तीनों (फराह खान, भारती सिंह और मैं) का कभी किसी का अपमान करने का इरादा नहीं रहा, लेकिन यदि हमने किया है तो मैं उन सभी से ईमानदारी से क्षमा चाहती हूं जिन्हें ठेस पहुंची है।’’

टॅग्स :रवीना टंडनलोकमत हिंदी समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों