शिवपाल यादव के नेता के घर से चोरों ने उड़ाए 15 लाख नकद,12 लाख के गहने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 20, 2020 02:08 PM2020-01-20T14:08:11+5:302020-01-20T14:08:11+5:30

सेक्टर-70 बी ब्लॉक में शिवराम यादव अपने परिवार के साथ रहते है वह शिवपाल यादव की पार्टी के नेता हैं। शनिवार की रात परिवार के सभी लोग सो गए। इसी दौरान चोर उनके मकान के पीछे लगे लोहे के जाल के सहारे चढ़कर कमरे की खिड़की तक पहुंचे और खिड़की उखाड़कर मकान में अंदर घुस गए।

Thieves burnt 15 lakh cash, 12 lakh jewels from Shivpal Yadav leader's house | शिवपाल यादव के नेता के घर से चोरों ने उड़ाए 15 लाख नकद,12 लाख के गहने

पीड़ित शिवराम यादव ने बताया कि शनिवार रात को एक बजे तक परिवार के लोग जाग रहे थे।

Highlightsप्रसपा नेता के घर चोरी चोरों ने उड़ाए 15 लाख नकद,12 लाख के गहने

जनपद के थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-70 में रहने वाले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के एक नेता के मकान की खिड़की उखाड़कर बीती रात चोरों ने घर के अंदर रखे लगभग 15 लाख रुपये नकद और लगभग 12 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना फेस-3 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि सेक्टर-70 बी ब्लॉक में शिवराम यादव अपने परिवार के साथ रहते है वह शिवपाल यादव की पार्टी के नेता हैं। शनिवार की रात परिवार के सभी लोग सो गए। इसी दौरान चोर उनके मकान के पीछे लगे लोहे के जाल के सहारे चढ़कर कमरे की खिड़की तक पहुंचे और खिड़की उखाड़कर मकान में अंदर घुस गए। चोरों ने दूसरे कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी लगभग 15 लाख रुपये की नकदी और लगभग 12 लाख रुपये कीमत के गहने चोरी कर लिए। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रुम को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और पूरी जानकारी ली। पीड़ित ने थाना फेस-3 पुलिस से घटना की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं पीड़ित शिवराम यादव ने बताया कि शनिवार रात को एक बजे तक परिवार के लोग जाग रहे थे। उसके बाद वे दूसरे कमरे में जाकर सो गये। उन्होंने बताया कि सुबह उनकी पत्नी ने पहले कमरे में फैले सामान को देखा तो पूरे मामले की जानकारी हुई। अंदाजा है कि चोरों ने रविवार तड़के इस चोरी को अंजाम दिया।

Web Title: Thieves burnt 15 lakh cash, 12 lakh jewels from Shivpal Yadav leader's house

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे