लाइव न्यूज़ :

‘पूरे देश में खेल होगा’ : ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: July 28, 2021 23:34 IST

Open in App

(13वें पैराग्राफ में शब्द के बदलाव के साथ रिपीट)

नयी दिल्ली, 28 जुलाई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यहां बुधवार को कहा कि पूरे देश में ‘खेल होगा।’ वहीं, उन्होंने चुनाव में मशहूर हुए अपने नारे ‘खेला होबे’ (खेल होगा) से भाजपा को चुनौती दी, जिससे उन्होंने राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को विधानसभा चुनाव में शिकस्त दी थी।

बनर्जी ने यहां मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, “ अगर यह बंगाल में हो पाया तो अन्य राज्यों में भी हो सकता है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कटु आलोचक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख बनर्जी ने हल्के अंदाज़ में कहा कि उन्होंने हिंदी मोदी से सीखी है जबकि गुजराती का ‘केम छो’ (कैसे हैं) को गृह मंत्री अमित शाह से सीखा है।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने संयुक्त विपक्ष के लिए ‘खेला होबे’ जैसा कोई नारा तय किया है तो बनर्जी ने कहा, ‘‘पूरे देश में खेला होगा।”

उन्होंने कहा, “ यह सतत प्रक्रिया है.. जब मोदी अगला चुनाव लड़ेंगे तो यह देश के साथ होगा।” मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका मतलब है कि अगला लोकसभा चुनाव मोदी बनाम संयुक्त विपक्ष होगा। वह बंगाल में भाजपा को पराजित करने के बाद राष्ट्रीय राजधानी की पहली यात्रा पर आई हुई हैं।

पूछा गया कि पिछले कुछ सालों में उनकी हिंदी में काफी सुधार आया है तो बनर्जी ने कहा, “ हिंदी नरेंद्र मोदी से सीखी है और गुजराती अमित शाह से।”

गुजरात मोदी और शाह का गृह राज्य है, जहां अगले साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। तृणमूल कांग्रेस 21 जुलाई को ‘शहीद दिवस’ मनाती है और टीएमसी ने बनर्जी के भाषण का गुजराती अनुवाद राज्य के सभी जिलों में प्रसारित कराया है।

यह पहली बार है कि तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश जैसे अन्य राज्यों में भी भाषण को प्रसारित किया गया है।

पश्चिम बंगाल के हाल के विधानसभा चुनाव में जबर्दस्त जीत ने ममता बनर्जी को यह आत्मविश्वास दिया है कि वह देश के बाकी हिस्सों तक पहुंच बनाने की कोशिश करें।

उनकी पार्टी के नेता 2024 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए संयुक्त विपक्ष के चेहरे के तौर पर उन्हें आगे कर रहे हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री ने इसपर मिली जुली प्रतिक्रिया दी है।

संयुक्त विपक्ष से संबंधित सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “ आप मुझसे बच्चे के जन्म से पहले ही उसका नाम पूछ रहे हैं।”

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए बनर्जी ने कहा कि कोरोना वायरस संकट के "कुप्रबंधन" से भगवा पार्टी को नुकसान होगा।

टीएमसी प्रमुख ने भाजपा के 2014 के चुनावी नारे ‘अच्छे दिन आने वाले हैं’ पर तंज कसते हुए कहा, “ मैं सच्चे दिन देखना चाहती हूं, बहुत अच्छे दिन देख लिए हैं।” मीडिया के साथ बातचीत के दौरान वह मोदी सरकार पर तंज कसती रहीं।

हमेशा की तरह सफेद साड़ी और सैंडल पहनी बनर्जी ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों में बात की और वाराणसी की मिठाई को लेकर अपनी पसंद का इज़हार किया, जो मोदी का निर्वाचन क्षेत्र है।

उन्होंने कहा, “2019 में नरेंद्र मोदी लोकप्रिय थे.. .आज, उन्होंने शवों का रिकॉर्ड नहीं रखा है, शवों का अंतिम संस्कार नहीं हो सका और शवों को गंगा नदी में फेंक दिया गया था। जिन लोगों ने अपनों को खोया वे भूलेंगे नहीं और माफ नहीं करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग