लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 3,92,488 मामले सामने आए, रिकॉर्ड 3,689 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 2, 2021 10:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मई देश में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 3,689 मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,15,542 हो गई है। वहीं 3,92,488 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 1,95,57,457 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार तक के आंकड़ों में यह जानकारी मिली है।

सुबह आठ बजे तक के इन आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के संक्रमण का अब भी इलाज करा रहे लोगों की संख्या 33 लाख के पार चली गई है।

लगातार तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच, इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 33,49,644 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 17.13 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर और गिरकर 81.77 प्रतिशत हो गई है।

बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 1,59,92,271 हो गई है जबकि इससे मृत्यु दर भी घटकर 1.10 प्रतिशत हो गई है।

देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी। वहीं कोविड-19 मरीजों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी।

इसके बाद 28 सितंबर को कोविड-19 के मामले 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख, 19 दिसंबर को एक करोड़ और 19 अप्रैल को कोविड-19 के मामले 1.5 करोड़ से अधिक हो गए थे।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक एक मई तक 29,01,42,339 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 18,04,954 नमूनों की शनिवार को जांच की गई।

मौत के नये मामलों में, सर्वाधिक 802 मौत महाराष्ट्र में, दिल्ली में 412, उत्तर प्रदेश में 304, कर्नाटक में 271, छत्तीसगढ़ में 229, गुजरात में 172, झारखंड में 169, राजस्थान में 160, तमिलनाडु में 147, पंजाब में 138, हरियाणा में 125, उत्तराखंड में 107, पश्चिम बंगाल में 103 और मध्य प्रदेश में 102 लोगों की मौत हो गई।

देश में अबतक हुई कुल 2,15,542 मौत में से 69,615 महाराष्ट्र में, 15,794 दिल्ली में, 15,794 लोगों की कर्नाटक में, 14,193 की तमिलनाडु में, 12,874 उत्तर प्रदेश में, 11,447 लोगों की पश्चिम बंगाल में, 9,160 की पंजाब में, 8,810 लोगों की छत्तीसगढ़ में मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौत अन्य गंभीर बीमारियों के कारण हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी