लाइव न्यूज़ :

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई: नीतीश

By भाषा | Updated: January 8, 2021 21:52 IST

Open in App

पटना, 08 जनवरी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बृहस्पतिवार शाम मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई।

कुमार ने भाजपा नेताओं के साथ बृहस्पतिवार को मुलाकात में कैबिनेट विस्तार के संबंध में कोई बातचीत होने को लेकर सवाल पूछे जाने पर संवाददाताओं से शुक्रवार को कहा कि इस बारे में कोई बातचीत नहीं हुई।

भाजपा नेताओं से हुई मुलाकात के बारे में नीतीश ने कहा कि इस दौरान कोई राजनीतिक बातचीत नहीं हुयी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को एक बार फिर बिहार बुलाने की कोशिश से संबंधित प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इसकी कोई जानकारी नहीं है। ये तो भाजपा के हाथ में है। कल भी किसी तरह की कोई बातचीत नहीं हुई। हमने आज अखबार में मंत्रिमंडल विस्तार की छपी खबर को देखा था। जब सबकी सहमति होगी तो कैबिनेट का विस्तार होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बिहार के विकास के लिये हम काम कर रहे हैं और हमारे लक्ष्यों के बारे में कल बातचीत हुई थी। सुशील कुमार मोदी से हमारा पुराना संबंध है। हमने बहुत दिनों तक साथ काम किया है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कैबिनेट से स्वीकृत हर खेत तक सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने के लक्ष्य को पूरा करने पर चर्चा हुई है।’’

उन्होंने कहा कि शराबबंदी की अद्यतन स्थिति के संबंध में भी समीक्षा बैठक हुयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग