लाइव न्यूज़ :

एनजेएसी को खारिज करने के लिए न्यायालय के आदेश में दिये तर्क में त्रुटि थी: प्रसाद

By भाषा | Updated: October 12, 2019 06:05 IST

रवि शंकर प्रसाद ने मूल भारतीय संविधान में भगवान राम, कृष्ण और हनुमान के चित्रों का संदर्भ देते हुए कहा कि ये सब देश की सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरविशंकर ने हैरानी जताते हुए कहा, ‘‘यदि आज संविधान में इन चित्रों को उकेरा जाता तो न जाने किस तरह का हंगामा शुरू हो जाता। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग कहते हैं कि हम संवैधानिक राष्ट्रवाद को मानते हैं, मोदी या भाजपा के राष्ट्रवाद को नहीं।

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने न्यायाधीशों की नियुक्ति में कार्यपालिका को अधिक अधिकार देने की मांग करने वाले एक कानून को रद्द करने के उच्चतम न्यायालय के 2015 के फैसले को स्वीकार किया था। लेकिन आदेश में दिये गये त्रुटिपूर्ण तर्क पर उन्हें सख्त ऐतराज है। प्रसाद ने मूल भारतीय संविधान में भगवान राम, कृष्ण और हनुमान के चित्रों का संदर्भ देते हुए कहा कि ये सब देश की सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करते हैं।

उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा, ‘‘यदि आज संविधान में इन चित्रों को उकेरा जाता तो न जाने किस तरह का हंगामा शुरू हो जाता। ’’ उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग (एनजेएसी) कानून को शीर्ष अदालत ने रद्द करते हुए कहा था कि कानून मंत्री की उपस्थिति से न्यायाधीशों के चयन में संस्था की आजादी से समझौता होगा।

एक किताब के लोकार्पण के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रसाद ने कहा कि जब प्रधानमंत्री पर देश के परमाणु हथियार और संवैधानिक पदों- जैसे कि मुख्य चुनाव आयुक्त, मुख्य सतर्कता आयुक्त की नियुक्तियों को लेकर भरोसा किया जा सकता है, तो अच्छे न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए एनजेएसी में उनके प्रतिनिधि पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, ‘‘ फैसले में दिए त्रृटिपूर्ण तर्क को लेकर मुझे काफी ऐतराज है... सरकार ने फैसले को स्वीकार किया और उसका सम्मान किया। ’’

उन्होंने कहा कि 1991 में कॉलेजियम प्रणाली आने से पहले भी अच्छे न्यायाधीशों की नियुक्ति होती थी। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग कहते हैं कि हम संवैधानिक राष्ट्रवाद को मानते हैं, मोदी या भाजपा के राष्ट्रवाद को नहीं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या उन्होंने संविधान की मूल प्रति देखी है... उसमें भगवान राम, कृष्ण, हनुमान, शिवाजी, भगवान बुद्ध, महात्मा गांधी,अकबर के चित्र उकेरे गये हैं, न कि बाबर या औरंगजेब के... इस पर (संविधान की मूल प्रति) पर राजेंद्र प्रसाद और जवाहर लाल नेहरू ने हस्ताक्षर किए हैं... ये भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करते हैं।’’ भाषा धीरज सुभाष सिम्मी सिम्मी

टॅग्स :रविशंकर प्रसाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Fire Accident: बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद के आवास पर लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम

भारतबिहार चुनाव 2025: रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला, कहा- वह देश के लोकतंत्र को धोखा दे रहे हैं

भारतराहुल गांधी संविधान समझते हैं? सुप्रीम कोर्ट गए ना?, भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा- कांग्रेस नेता को वोट नहीं मिलता तो हम क्या करें?

भारतBihar Elections 2025: रविशंकर प्रसाद से मतदाता अधिकार यात्रा पर बोला जमकर हमला, कहा- महागठबंधन के लोग चुनाव जीते तो चुनाव आयोग ठीक, हार गए तो खराब, यही है दोहरा चरित्र

भारतजर्मनी के साथ मिलकर आतंकवाद और आर्थिक विकास पर काम करें, विदेश मंत्री जोहान वेडफुल से मिले भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं