लाइव न्यूज़ :

बनारस में प्रियंका गांधी के हेलीकाप्टर उतरने की अनुमति न देने पर मचा बवाल, डीएम ने कहा, 'एक बजे ही दे दी गई थी इजाजत, हेलीकॉप्टर ही नहीं आया'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 5, 2022 18:41 IST

इन आरोपों पर वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा बेहद कम समय में प्रियंका गांधी के हेलीकॉप्टर को उतरने की इजाजत मांगे जाने बावजूद प्रशासन ने अनुमति दे दी थी लेकिन किन्ही कारणों से हेलिकॉप्टर नहीं आया। इसमें यह कहना की वाराणसी प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी एक कोरी अफवाह भर है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस का आरोप प्रशासन ने प्रियंका गांधी के हेलीकॉप्टर को बनारस में उतरने की इजातत नहीं दीराजेश मिश्रा के रोड शो में शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी को उड़नखटोले से वाराणसी आना थावाराणसी के डीएम ने कहा कि प्रियंका गांधी के हेलीकॉप्टर को प्रशासन ने इजाजत दी थी

वाराणसी: सातवें चरण के मतदान में महज दो दिन बचे हैं और ऐसे में वाराणसी पूर्वांचल के राजनीति का केंद्र बना हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर विपक्ष के तामाम नेताओं का जमावड़ा इन दिनों बनारस में लगा हुआ है।

इस बीच शनिवार को वाराणसी की सियासत में बवाल में मच गया, जब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन ने यूपी कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी के हेलीकॉप्टर को बनारस में उतरने की इजातत नहीं दी।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पहले से कार्यक्रम तय था कि वो शनिवार को दोपहर 1 बजे से कैंट से कांग्रेस के प्रत्याशी और पूर्व सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा के समर्थन में रोड शो करेंगी।

इसी रोड शो में शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी को उड़नखटोले से आना था लेकिन वो समय पर नहीं पहुंची। जिसके बाद कैंट प्रत्याशी राजेश मिश्रा अकेले ही रोड शो के लिए निकल गये। अभी रोड शो चल रही रहा था कि रास्ते में कांग्रेसी कार्यकर्ता कानाफूसी करने लगे कि वाराणसी जिला प्रशासन ने जानबूझ कर प्रियंका गांधी के हेलीकॉप्टर को बनारस में उतने की इजाजत नहीं ही है।

इसके कुछ समय के बाद कुछ कार्यकर्ता आक्रामक हो गये और जिला प्रशासन पर आरोप लगाने लगे कि भाजपा के इशारे पर डीएम वाराणसी ने प्रियंका गांधी के हेलीकाप्टर उतरने की अनुमति नहीं दी, जिसके कारण वो राजेश मिश्रा के साथ रोड शो में नहीं आ सकीं। 

वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा लगाये गये आरोपों का खंडन करते हुए वाराणसी के जिलाधिकारी और निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा बेहद कम समय में प्रियंका गांधी के हेलीकॉप्टर को उतरने की इजाजत मांगे जाने बावजूद प्रशासन ने अनुमति दे दी थी और दोपहर 1 बजे उनका हेलीकाप्टर रामनगर के पीएसी ग्राउंड पर उतरना था लेकिन किन्ही कारणों से हेलीकॉप्टर नहीं आया। इसमें यह कहना की वाराणसी प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी एक कोरी अफवाह भर है।

वाराणसी के डीएम ने बताया कि रामनगर के पीएसी ग्राउंड पर प्रियंका गांधी के हेलीकाप्टर उतरने का अनुमति पत्र मेरे समक्ष आज ही सुबह 10 बजे आया, जिसे न्यूनतम समय में रामनगर के 36वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक से रिपोर्ट प्राप्त करके 12 बजे दोपहर कैंट विधानसभा के एआरओ द्वारा ऑनलाइन जारी भी कर दिया गया था।

जबकि हेलीकाप्टर को नियमतः उतरने की अनुमति पत्र 24 घंटे पूर्व की होनी चाहिए। लेकिन जिला प्रशासन ने इस बाध्यता को दरकिनार करते हुए समय पूर्व इजाजत दे दी गई थी और वाराणसी में पूरे चुनाव प्रचार के दौरान एक भी हेलीकॉप्टर के उतरने की अनुमति को निरस्त नहीं किया गया है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022प्रियंका गांधीवाराणसीकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत