लाइव न्यूज़ :

‘जल जीवन मिशन’ में हुए हजारों करोड़ के घोटाले की सीबीआई जांच हो : आप

By भाषा | Updated: August 8, 2021 17:45 IST

Open in App

लखनऊ, आठ अगस्त आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा संचालित 'जल जीवन मिशन' में हजारों करोड़ रुपए का घोटाला किए जाने का आरोप लगाते हुए इसकी सीबीआई जांच की मांग की।

सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि पानी पिलाना पुण्य का काम है मगर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने इसमें भी बड़ा घोटाला किया और अपने मंत्रियों और अफसरों को लूट करने की खुली छूट दे दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन के लिए कई करोड़ का बजट पारित किया गया लेकिन वर्ष 2020-21 में कोई भी काम जमीन पर नहीं उतरा। उन्होंने दावा किया कि जो काम हो भी रहे हैं, उनमें करोड़ों रुपये की कमीशनबाजी और घोटालों की कलई खुलने लगी है। सिंह का आरोप है कि पूरी योजना में 30 से 40 हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह और मिशन से जुड़े सभी आला अफसरों ने मिलकर ना सिर्फ करोड़ों का भ्रष्टाचार किया है बल्कि एक ऐसी कंपनी को करोड़ों का काम दिया जो कई राज्यों में 'ब्लैक लिस्टेड' की गई है।

सिंह ने आरोप लगाया, "उड़ीसा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और जम्मू-कश्मीर राज्यों के साथ ही सेना ने भी रश्मि मेटलिक को घटिया पाइप आपूर्ति करने की वजह से ब्लैक लिस्ट कर दिया। ऐसे में सवाल यह है कि योगी सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह ने इसी कंपनी को क्यों करोड़ों की पाइप सप्लाई का काम दिया।”

उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कहा कि ‘जल जीवन मिशन’ के मौजूदा अधिशाषी निदेशक अखण्ड प्रताप सिंह ने इस पूरे मामले की जांच झांसी के अपर जिलाधिकारी को सौंपी। उन्होंने दावा किया कि एक महीने के बाद जो जांच रिपोर्ट सामने आई उसमें खुलासा हो गया कि कंपनी ने खराब गुणवत्ता के पाइप की आपूर्ति की। उनके मुताबिक यूनिट कोआर्डिनेटर जेपी शुक्ला और परियोजना प्रबंधक महेश कुमार ने भी इस कंपनी पर सवाल खड़े किए हैं।

सिंह ने मांग की कि योगी सरकार जल्द इस मामले की सीबीआई या फिर उच्च न्यायालय की निगरानी में विशेष जांच दल (एसआईटी) से पड़ताल कराए। आम आदमी पार्टी राज्य सरकार को इसके लिए एक हफ्ते का समय देती है नहीं तो पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।

सिंह ने कहा, "सिर्फ मैं ही नहीं, भाजपा के विधायक भी इस कंपनी के खिलाफ शिकायत कर चुके हैं। इनमें प्रयागराज से भाजपा विधायक अजय कुमार और हरैय्या से इसी दल के विधायक अजय कुमार सिंह भी शामिल हैं। सिंह की चिट्ठी पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को पत्र भेजकर मुख्य अभियंता आलोक सिन्हा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर सफाई तक मांगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह