लाइव न्यूज़ :

"सनातन को खत्म कर सके, इस दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं", राजनाथ सिंह का I.N.D.I.A. पर तीखा हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 17, 2023 14:37 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सनातन विवाद पर न केवल उदयनिधि स्टालिन के बयान पर हमला बोला है बल्कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खड़गे द्वारा सनातन पर दिये बयान की तीखी आलोचना की है।

Open in App
ठळक मुद्देराजनाथ सिंह ने सनातन विवाद पर डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन और विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को घेरा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारा सनातन धर्म 'वसुधैव कुटुंबकम' का संदेश देता हैसनातन धर्म शाश्वत है और दुनिया की कोई ताकत सनातन को नष्ट नहीं कर सकती है

लखनऊ: केंद्रीय रक्षा मंत्र और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने एकबार फिर सनातन विवाद पर डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन और विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर जमकर हमला बोला है। दरअसल राजनाथ सिंह ने सनातन विवाद पर न केवल उदयनिधि स्टालिन के बयान से नाराजगी जताई बल्कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खड़गे द्वारा उस बयान को दोहराये जाने पर भी गहरा रोष व्यक्त किया है।

राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते शनिवार को उदयनिधि और प्रियांक खड़गे की टिप्पणियों को "बेहद दुर्भाग्यपूर्ण" करार देते हुए कहा, "उनकी टिप्पणियां बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। हमारा सनातन धर्म 'वसुधैव कुटुंबकम' का संदेश देता है, जिसका अर्थ है कि दुनिया एक परिवार है।"

रक्षा मंत्री सिंह ने आगे कहा,  "आपने अपनी माताओं और बहनों को रसोई में एक छोटा सा हिस्सा अलग रखते हुए देखा होगा। जिसमें आटा गूंधते समय चींटी को पिसा हुआ गेहूं या आटा खिलाते हैं। हमारा सनातन धर्म यही सिखाता है। यह पीढ़ियों से चला आ रहा है और शाश्वत है। दुनिया की कोई ताकत सनातन को नष्ट नहीं कर सकती है।"

इससे पहले गुजरे शनिवार को ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने द्रमुक नेता उदयनिधि के सनातन बयान पर विपक्षी गुट भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (I.N.D.I.A.) पर कटाक्ष करते हुए कहा था, "हमारे विपक्षी नेता कह रहे हैं कि सनातन को खत्म कर दिया जाना चाहिए। सोनिया और राहुल जी को हमें बताना चाहिए कि वे हमारे सनातन संस्कृति को गाली देना कब बंद करेंगे।"

मालूम हो कि सनातन विवाद सियासत की विवाद में उस वक्त उठा, जब तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आयोजित एक सेमिनार में सूबे के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और खेल और युवा मामलों के मंत्री उदयनिधि ने सनातन की तुलना "मच्छर, डेंगू, मलेरिया, बुखार और कोरोना" से कर दी थी। उदयनिधि ने कहा कि सनातन का न केवल विरोध करना चाहिए बल्कि उसे खत्म कर देना चाहिए।

डीएमके नेता उदयनिधि के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए भाजपा नेता और संत समाज लगातार मांग कर रहा है कि वो अपने शब्द वापस लें और देश से माफी मांगें।

टॅग्स :राजनाथ सिंहRajnath Union Defenseकांग्रेसभारतशिवराज सिंह चौहानसोनिया गाँधीराहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत अधिक खबरें

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें