लाइव न्यूज़ :

पवार के साथ मिलकर सरकार बनाने संबंधी घटना को याद रखने की जरूरत नहीं है: फडणवीस

By भाषा | Updated: November 23, 2020 16:58 IST

Open in App

औरंगाबाद, 23 नवम्बर महाराष्ट्र में ठीक एक साल पहले राकांपा नेता अजित पवार के साथ मिलकर राज्य में 80 घंटे की सरकार बनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सोमवार को कहा, ‘‘घटना को याद रखने की आवश्यकता नहीं है।’’

फडणवीस ने यहां पत्रकारों से कहा कि अगर उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महा विकास आघाडी सरकार गिरती है, तो उनकी जगह पर आने वाली सरकार का शपथ समारोह भोर में नहीं होगा जैसा कि एक साल पहले हुआ था।

पिछले साल राज्य में अक्टूबर में हुए चुनाव के बाद गैर-भाजपा सरकार बनाने के लिए शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के बीच चल रही बातचीत के बीच फडणवीस और पवार ने राजभवन में भोर में हुए एक समारोह में क्रमश: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यदि राज्य में वर्तमान सरकार गिरती है तो शपथ ग्रहण समारोह भोर में नहीं होगा। इस तरह की घटनाओं को याद रखने की जरूरत नहीं है।’’

विधान परिषद चुनावों पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना के एक साथ आने के बावजूद भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी