लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री आर्या बनर्जी की मौत के मामले में कोई साजिश नहीं लगती: पुलिस

By भाषा | Updated: December 13, 2020 09:52 IST

Open in App

कोलकाता, 13 दिसंबर ‘द डर्टी पिक्चर’ और ‘लव सेक्स और धोखा’ जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं बांग्ला अभिनेत्री आर्या बनर्जी की मौत के मामले में पुलिस ने किसी भी तरह की साजिश से इनकार किया है।

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि विख्यात सितार वादक निखिल बंद्योपाध्याय की बेटी आर्या शुक्रवार को रहस्यमयी परिस्थिति में अपने आवास पर मृत पाई गईं थीं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके बड़ी मात्रा में शराब पीने का खुलासा हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘ डॉक्टरों ने उनकी हत्या की किसी भी तरह की आशंका को खारिज कर दिया है।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसा हो सकता है कि शुक्रवार सुबह अभिनेत्री को दिल का दौरा पड़ा हो और उसके बाद वह मदद मांगने के लिए उठी हों लेकिन गिर गई हों। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम जांच में भी यह बताया गया कि उनके शरीर के निकट मिला खून प्राथमिक तौर पर उनके गिरने की ‘वजह’ से बहा हो सकता है।

उन्होंने बताया, ‘‘उनके पेट में करीब दो लीटर अल्कोहल मिला। वह चेहरे के बल गिरीं, जिससे उन्हें चोट लगी और उनके शरीर से खून बहा।’’

पुलिस को उनके घर से शराब की कई बोतलें और खून के धब्बों वाले टिश्यू पेपर मिले। जांच रिपोर्ट में बताया गया कि 33 वर्षीय अभिनेत्री ‘बीमार’ चल रही थीं और हृदय संबंधी समस्याओं समेत कई बीमारियों से ग्रसित थीं।

शुक्रवार को उनकी घरेलू सहायिका ने सुबह जब घंटी बजायी, तो उसे कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसे संदेह हुआ और उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस अधिकारियों ने तीसरी मंजिल पर स्थित अपार्टमेंट का दरवाजा तोड़ा तो अभिनेत्री को शयन कक्ष में मृत अवस्था में पड़ा हुआ पाया।

घरेलू सहायिका ने कहा कि बनर्जी अकेली रहती थीं और किसी से ज्यादा मेलजोल नहीं रखती थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर